---Advertisement---

Jab We Met 2: Shahid Kapoor और Kareena Kapoor के फैंस का टूटा दिल, 18 साल बाद सीक्वल को लेकर क्या है खास अपडेट

Jab We Met 2: शाहिद कपूर और करीना कपूर की आईकॉनिक फिल्म जब वी मेट के सिक्वल को लेकर इंतजार करने वाले लोगों से फिल्ममेकर ने कुछ ऐसा कहा जो जाहिर तौर पर उनके फैंस के लिए शॉकिंग है। आइए जानते हैं पूरी खबर।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 13, 2025 2:39 अपराह्न

Jab We Met
Follow Us
---Advertisement---

Jab We Met 2: 18 साल पहले शाहिद कपूर और करीना कपूर की फिल्म जब वी मेट रिलीज हुई और यह फिल्म उस लिस्ट में शुमार है जिसे लोग आज भी पसंद करते हैं। फिल्म के गाने हो या फिर स्टार कास्ट की जोड़ी लोग इस पर प्यार लुटाने के लिए मजबूर हो जाते हैं। यह सब के बीच लगातार सिक्वल को लेकर बातें बनाई जा रही है लेकिन अब इम्तियाज अली ने इस पर चुप्पी तोड़ी है और फिल्ममेकर ने बता दिया कि क्या वाकई सिक्वल का इंतजार करना फैंस के लिए ठीक है। उन्होंने कुछ ऐसा कहा जो निश्चित तौर पर Jab We Met 2 के फैंस के दिल को झकझोर देने के लिए काफी है।

Jab We Met 2 से हटके Shahid Kapoor Kareena Kapoor को लेकर खुश हैं इम्तियाज अली

दरअसल इम्तियाज अली का कहना है कि शाहिद कपूर और करीना कपूर के साथ काम करके उन्हें बहुत मजा आया है। अभी हाल ही में आईफा में दोनों की मुलाकात हुई थी और उन्होंने जिस तरह से एक दूसरे से गले मिलकर अपने सभी गिले शिकवे की अफवाहों पर पूर्ण विराम लगा दिया। उस पर इम्तियाज अली ने भी खुशी व्यक्त की है और इस रीयूनियन को लेकर वह काफी खुश नजर आए।

Jab We Met 2 से Shahid Kapoor Kareena Kapoor के डायरेक्टर ने किया किनारा

जब वी मेट 2 को लेकर इम्तियाज अली ने कहा कि फैंस उत्सुक हैं लेकिन फिलहाल सीक्वल की कोई योजना नहीं है। उन्होंने कहा कि “मूल फिल्म सिनेमा में एक विशेष स्थान रखती है और किसी भी अगली कड़ी के लिए सावधानीपूर्वक विचार करने की आवश्यकता होगी।” डायरेक्टर ने कहा कि फिल्म के ओरिजिनल वर्जन को एंजॉय करें क्योंकि इसे खराब नहीं करना चाहिए। शाहिद कपूर और करीना कपूर की फिल्म के सिक्वल का इंतजार करने वाले लोगों का दिल टूट सकता है क्योंकि ईशारों ईशारों में इम्तियाज अली जब वी मेट 2 से किनारा करते हुए नजर आए।

जब आईफा 2025 में Shahid Kapoor और Kareena Kapoor की मुलाकात हुई तो लोग काफी उत्साहित हो गए और उन्हें लगने लगा कि जब वी मेट 2 की तैयारी हो रही है लेकिन अब जब इम्तियाज अली ने किनारा कर लिया तब लोगों का दिल टूट गया है और वह इसकी मांग करने लगे।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jailer 2 Box Office Collection Day 21

नवम्बर 5, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 13

नवम्बर 5, 2026

Ramayana Movie Review

नवम्बर 5, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 12

नवम्बर 4, 2026

Tabu

नवम्बर 4, 2026

Himesh Reshammiya

नवम्बर 3, 2026