---Advertisement---

2022 से जिंदगी से जंग लड़ रही थी Jacqueline Fernandez की मां Kim Fernandez! इन फोटोज में देखें कैसा था दोनों का रिश्ता

Jacqueline Fernandez: लंबे समय से बीमार चल रही जैकलीन फर्नांडिस की मां किम फर्नांडिस ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। ऐसे में एक्ट्रेस के लिए वाकई यह दिन किसी बुरे सपने से कम नहीं है। आइए देखते हैं इन तस्वीरों में मां के साथ एक्ट्रेस की बॉन्डिंग।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 6, 2025 1:11 अपराह्न

Jacqueline Fernandez
Follow Us
---Advertisement---

Jacqueline Fernandez: जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर के साथ पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार विवादों में रहने वाली जैकलीन फर्नांडिस के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है। इसने लोगों को हिला कर रख दिया है। कहा जा रहा है की एक्ट्रेस की मां Kim Fernandez जो 2022 में भी बीमार पड़ी थी वह इस दुनिया से हमेशा के लिए अलविदा कह गई। एक बेटी के लिए इससे बुरी खबर क्या हो सकती है। यह निश्चित तौर पर एक्ट्रेस के दिल को झकझोर देने के लिए काफी होगा। सोशल मीडिया पर Jacqueline Fernandez की कई तस्वीरें उनकी मां के साथ लगातार वायरल हो रही है जिसमें दोनों की बॉन्डिंग देख उनका रिश्ता साफ जाहिर है।

2022 में इस वजह से अस्पताल पहुंची थी जैकलीन फर्नांडिस की मां किम फर्नांडिस

Jacqueline Fernandez की मां 2022 में भी बहरीन के एक अस्पताल में भर्ती हुई थी जिसके बाद एक्ट्रेस के फैंस उनकी मां की सेहत के लिए दुआएं करने लगे थे। उस समय स्ट्रोक वजह बताई गई थी। कहा जा रहा है कि अब वह हमेशा के लिए अपने फैमिली को छोड़कर चली गई है। Kim Fernandez की मौत निश्चित तौर पर उनकी बेटी जैकलीन फर्नांडिस के लिए किसी सदमे से कम नहीं है। 2022 में उनकी मां की हालत गंभीर बताई जा रही थी और रिपोर्ट में कहा गया कि स्टॉक की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। वहीं बीते कुछ दिन पहले एक बार फिर उनकी मां की तबीयत नासाज बताई गई।

हर मौके पर मां किम फर्नांडिस के लिए प्यार लुटाती थी Jacqueline Fernandez

जहां तक बात करें जैकलीन फर्नांडिस और उनकी मां के रिश्ते की तो दोनों को कई दफा साथ में स्पॉट किया जा चुका है। एक्ट्रेस अपनी मां के साथ अक्सर नजर आती थी और दोनों की तस्वीरें इस बात को बयां करने के लिए काफी है कि वे आपस में कितने क्लोज थे। इतना ही नहीं Jacqueline Fernandez ने 2022 में एक अनसीन तस्वीर भी शेयर की थी जिसमें उन्होंने कैप्शन में लिखा था, “मेरी हमेशा की सबसे अच्छी दोस्त मां। सभी अद्भुत मां को मदर्स डे शुभकामनाएं।” इसके अलावा भी हर खास मौके पर एक्ट्रेस अपनी मां के लिए प्यार लुटाने में पीछे नहीं रही है।

वर्क फ्रंट की बात करें तो जैकलीन फर्नांडिस को सोनू सूद के साथ फतेह फिल्म देखा गया था। वहीं उनकी अपकमिंग फिल्म हाउसफुल 5 बताई जा रही है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Rajat Dalal

मार्च 29, 2026

Priyanka Chopra

मार्च 29, 2026

Elvish Yadav

मार्च 29, 2026

Rakesh Bedi

मार्च 29, 2026

Aditya Uppal

मार्च 29, 2026