---Advertisement---

विदेश जाने पर लगी पाबंदी से परेशान हुईं Jacqueline Fernandez! कोर्ट का खटखटाया दरवाजा

Jacqueline Fernandez: ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले कोए लेकर जैकलीन फर्नांडीस की मुश्किलें अभी भी कम होने का नाम नहीं ले रही है। ईडी की तरफ से इस मामले में जैकलिन को भी आरोपी बताया गया है जिसके बाद कोर्ट की कई पाबंदियां एक्ट्रेस पर लगे हुए हैं। ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 23, 2023 3:28 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Jacqueline Fernandez: ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले कोए लेकर जैकलीन फर्नांडीस की मुश्किलें अभी भी कम होने का नाम नहीं ले रही है। ईडी की तरफ से इस मामले में जैकलिन को भी आरोपी बताया गया है जिसके बाद कोर्ट की कई पाबंदियां एक्ट्रेस पर लगे हुए हैं। इस आरोप के बाद जैकलिन के विदेश जाने पर रोक लगी हुई है वहीं अब किसी कारणवश काम की वजह से जैकलिन को विदेश जाना पड़ सकता है और इसलिए वह कोर्ट से विदेश यात्रा की अनुमति मांगी है। मिली जानकरी के मुताबिक इस सिलसिले में जैकलिन पटियाला हाउस कोर्ट में पेश हुईं।

जैकलिन पर लगे हैं कई गंभीर आरोप

सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के ठगी मामले में जैकलिन को ईडी की तरफ से आरोपी करार दिया गया है और इसे लेकर जैकलिन से आए दिन पूछताछ भी हो रही है। एक्ट्रेस पर तमाम तरह के आरोप लगे हुए हैं। इस मामले में एक्ट्रेस को लेकर कहा जा रहा है कि उन्होंने सुकेश से कई महंगे तोहफे लिए हैं और इसमें डायमंड से लेकर महंगी गाड़ियां तक शामिल है। हालांकि इस बारे में एक्ट्रेस के कई बयान सामने आ चुके हैं। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुकेश फिलहाल जेल में बंद हैं लेकिन जैकलिन को लेकर यह भी कहा जा रहा है कि वह जेल में भी उनसे मिलने जाती हैं।

ये भी पढ़ें: कभी Vicky Kaushal के लिए यह बॉलीवुड एक्ट्रेस पति को तलाक देने के लिए थी तैयार, इन हसीनाओं संग भी उड़ी अफेयर्स की अफवाहें

जैकलिन और सुकेश की डेटिंग की खबरें भी चर्चा में

गौरतलब है कि जैकलिन और सुकेश की डेटिंग की खबरें भी लगातार सुर्ख़ियों में हैं। दोनों की प्राइवेट तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर लीक हुई थी। कहा जा रहा है कि दोनों सिरियस रिलेशन में थे हालांकि दोनों ने अब तक इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और ना इस बारे में अब तक खुलकर बात करते नजर आए। हालांकि आए दिन तमाम तरह की अटकलों का बाजार लगातार गर्म है।

नोरा और जैकलिन की हुई थी कैटफाइट

इस मामले में ना सिर्फ जैकलिन बल्कि नोरा फतेही का नाम भी सामने आया था। कहा जा रहा था कि सुकेश ने नोरा ने भी महंगे तोहफे लिए थे। इस मामले में नोरा और जैकलिन की कैटफाइट को भी लोगों ने खूब एन्जॉय किया था।

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: इन 5 आदतों की वजह से महिलाएं उठाती हैं सबसे ज्यादा नुकसान, टूट पड़ता है मुसीबतों का पहाड़

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Hardik Pandya

जून 27, 2026

Cocktail 2 Box Office Collection Day 8

जून 27, 2026

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 1

जून 27, 2026

Amitabh Bachchan

जून 27, 2026

Varanasi Film

जून 27, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

जून 26, 2026