---Advertisement---

‘पेड्डी’ फिल्म में  Jahnvi Kapoor के जलवों से नाराज ट्रोलर्स को मिला मुंह तोड़ जवाब, जानें बुच्ची बाबू सना ने क्या कहा?

Jahnvi Kapoor: फिल्म 'पेड्डी' के निर्देशक बुच्ची बाबू सना ने जाह्नवी कपूर को ट्रोल करने वालों को जवाब देते हुए कहा कि उन्हें एक्टिंग के दम पर चुना गया है, न कि केवल ग्लैमर के लिए. जाह्नवी कपूर को इस तरह से दिखाना उनका बिल्कुल भी इरादा नहीं था.

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 6, 2026 10:50 पूर्वाह्न

Jahnvi Kapoor
Follow Us
---Advertisement---

Jahnavi Kapoor : रामचरण और जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘पेड्डी’  बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. जहां एक तरफ रामचरण की एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है तो, वहीं दूसरी तरह बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर के किरदार को लेकर काफी ट्रोलिंग हो रही है. यूजर्स उनके किसिंग सीन को लेकर विवाद कर रहे हैं. ये मामला इतना ज्यादा बढ़ा कि, फिल्म के निर्देशक बुची बाबू ने अपने हालिया इंटरव्यू में इस मामले पर जवाब दिया. उन्होंने  जाह्नवी कपूर का बचाव किया है.

Jahnavi Kapoor  के ट्रोलर्स को पेड्डी के डायरेक्टर बुची बाबू  सना ने दिया जवाब

जाह्नवी कपूर के विवादित सीन का बचाव करते हुए पेड्डी फिल्म के डायरेक्ट बुची बाबू सना ने कहा कि,जाह्नवी कपूर को विवादित तरीके से पेश करने का कोई इरादा नहीं था. मैं चाहता था कि वो  रोमांटिक भूमिका में अच्छी तरह फिट बैठें. उनके किरदार को गांव की पृष्ठभूमि को ध्यान में रखते हुए लिखा गया था. हमारा किसी भी तरह का विवाद खड़ा करने का कोई इरादा नहीं था.निर्देशक ने माना कि उन्हें सोशल मीडिया से ऐसे नेगेटिव रिएक्शन की बिल्कुल उम्मीद नहीं थी. उनका मकसद सिर्फ राम चरण और जाह्नवी के बीच एक चुलबुली प्रेम कहानी दिखाना था.  इसके साथ ही डायरेक्टर ने ये भी कहा कि, किसी फिल्म को बनाने में काफी मेहनत लगती है. ऐसे में कोई भी आकर जब एक्टिंग और सीन पर सवाल उठाता है तो बुरा लगता है.

जाह्नवी कपूर और रामचरण की फिल्म ‘पेड्डी’ का टोटल कलेक्शन

पेड्डी एक आदिवासी लड़के की कहानी है जो एक बेहतरीन एथलीट बनकर दुनिया पर राज करता है. गुमनाम जगह से निकलकर इंटरनेशनल लेवल की सुर्खियां बनने तक का सफर काफी दिलचस्प है. इस मूवी में लीड रोल में जाह्रवी कपूर और रामचरण हैं. इस साउथ मूवी ने दुनियाभर में शानदार कमाई की है | फिल्म रिलीज के दो दिनों में ही 150 करोड़ से अधिक का टोटल वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर चुकी है. मूवी नेऑपनिंग डे पर ही 112 करोड़ कमाकर लोगों को चौंका दिया है.

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rakhi Sawant

अक्टूबर 23, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 23, 2026

Amitabh Bachchan

अक्टूबर 23, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 23, 2026

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 8

अक्टूबर 23, 2026