---Advertisement---

Jailer 2 Box Office Collection Day 22: ‘रामायण’ की सुनामी से भी नहीं डरा ‘जेलर 2’, दिवाली पर की जबरदस्त कमाई

Jailer 2 Box Office Collection Day 22: बॉक्स ऑफिस पर रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' की सुनामी आने के बावजूद सुपरस्टार रजनीकांत की 'जेलर 2' का जलवा कायम है। रिलीज के 22वें दिन दिवाली की छुट्टियों का फायदा उठाते हुए फिल्म ने जबरदस्त कमाई की है.

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: नवम्बर 8, 2026 3:12 अपराह्न

Jailer 2 Box Office Collection Day 22
Follow Us
---Advertisement---

Jailer 2 Box Office Collection Day 22: साउथ सिनेमा के सुपर स्टार रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’  बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई करके पहले ही इतिहास रच चुकी है. लेकिन अब थलाइवा की ये फिल्म 4000 करोड़ की लागत से बनी रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ को भी टक्कर दे रही है. सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही है.रिलीज के 22वें दिन भी इस फिल्म ने सिनेमाघरों में अपना जलवा बरकरार रखा है. दिवाली के त्योहार और बॉक्स ऑफिस पर रणबीर कपूर की बड़ी फिल्म ‘रामायण’ की एंट्री होने के बावजूद ‘जेलर 2’ की कमाई की रफ्तार धीमी नहीं पड़ी है.

Jailer 2 Box Office Collection Day 22 कितना हुआ?

‘जेलर 2’ ने रिलीज के 22वें दिन 1.60 करोड़ का कलेक्शन किया था. ये कमाई 2976 शोज से हुई है. रजनीकांत की जेलर 2 ने भारत में टोटल कमाई 546.95 करोड़ कर चुकी है. वहीं, विदेशों में टोटल ओवरसीज कलेक्शन 276.50 करोड़ रुपए कर लिया है. जेलर 2 का टोटल ओवरसीज कलेक्शन 823. 45 करोड़ रुपए कर चुकी है. इस फिल्म का बजट 350 करोड़ के आस-पास है. ये अपनी कमाई से कई गुना प्रॉफिट कमा चुकी है. बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ये आंकड़े sacnilk ने जारी किए हैं.

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ फिल्म का ‘जेलर 2’ पर नहीं पड़ रहा असर

बॉक्स ऑफिस पर इस समय रणबीर कपूर स्टारर फिल्म ‘रामायण’ की जबरदस्त चर्चा है, जिसे देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ रही है. लेकिन इस बड़ी फिल्म के आने के बाद भी ‘जेलर 2’ का क्रेज कम नहीं हुआ. रजनीकांत के फैंस त्योहार के सीजन में भी अपनी पसंदीदा फिल्म को देखने थिएटर्स पहुंच रहे हैं. ये फिल्म रजनीकांत और तमिल सिनेमा की 800 करोड़ से ज्यादा कमाने वाली पहली फिल्म बन चुकी है. मूवी के हिट होने की सबसे बड़ी वजह रजनीकांत का टाइगर मुथुवेल पांडियन वाला दमदार अंदाज है. इसके अलावा फिल्म में विद्या बालन की विलेन के रूप में एक्टिंग और मोहनलाल, शिवारजकुमार, जैकी श्रॉफ व ऋतिक रोशन जैसे बड़े एक्टर्स के कैमियो दर्शकों को बार-बार सिनेमाघरों की तरफ खींच रहे हैं. जिसके कारण फिल्म लगातार रिकॉर्ड बना रही है.

 

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Scene Box Office Collection Day 2

नवम्बर 8, 2026

Ramayana Box Office Collection Day 3

नवम्बर 8, 2026

Amitabh Bachchan

नवम्बर 8, 2026

Scene Box Office Collection Day 1

नवम्बर 7, 2026

Bigg Boss 20

नवम्बर 7, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 23

नवम्बर 7, 2026