---Advertisement---

Jailer: ब्लॉकबस्टर फिल्म बताकर लोग कर रजनीकांत की तारीफ, इस एक्टर के इंटेंस लुक पर फिदा हुए फैंस

Jailer: थलाइवा स्टार रजनीकांत की मच अवेटेड फिल्म ‘जेलर‘ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने के बाद से ट्रेंड में है। इस फिल्म को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और जमकर प्यार लुटा रहे हैं। कहने में दो राय नहीं है कि एक बार फिर रजनीकांत अपने फैंस को इंप्रेस करने में कामयाब हुए हैं। ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 10, 2023 3:47 अपराह्न

Jailer
Follow Us
---Advertisement---

Jailer: थलाइवा स्टार रजनीकांत की मच अवेटेड फिल्म ‘जेलर‘ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने के बाद से ट्रेंड में है। इस फिल्म को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और जमकर प्यार लुटा रहे हैं। कहने में दो राय नहीं है कि एक बार फिर रजनीकांत अपने फैंस को इंप्रेस करने में कामयाब हुए हैं। फर्स्ट शो को देखने के बाद ही फैंस इसे ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं और एक बार फिर रजनीकांत के एक्टिंग के कायल हो गए हैं। साउथ सुपरस्टार अपने अंदाज से लोगों के बीच तहलका मचा रहे हैं और कहना गलत नहीं होगा कि वह अपने स्टाइल से इकलौते ऐसे हैं जो दिल जीत लेते हैं। आज भी उन्हें रिप्लेस करना वाकई मुश्किल है।

सोशल मीडिया पर छाए रजनीकांत

बता दें कि रजनीकांत की इस फिल्म में रम्या कृष्णन, तमन्ना भाटिया, जैकी श्रॉफ, शिव राजकुमार, योगी बाबू लीड रोल में हैं। सोशल मीडिया पर फैंस स्टार्स की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। इस फिल्म से थलाइवा स्टार एक बार फिर सोशल मीडिया सेंसेशन बन गए हैं और कहना गलत नहीं होगा कि वह फैंस को खूब इंप्रेस करते हुए नजर आ रहे हैं।

फिल्म ओपनिंग पर करेगी इतनी कमाई

उम्मीद जताई जा रही है कि यह फिल्म पहले दिन 60 करोड़ की कमाई करने में कामयाब होगी। इस बिग बजट फिल्म को लेकर लोग काफी एक्साइटेड थे। वहीं अब रिलीज के बाद इसे मिल रहे प्यार को देख स्टार कास्ट भी काफी खुश हैं। वहीं फिल्म का खुमार भारत ही नहीं जापान में भी देखने को मिल रहा है। जी हां, सोशल मीडिया पर एक कपल चर्चा में है जो जापान से चेन्नई रजनीकांत की फिल्म जेलर को देखने के लिए पहुंचा।

सोशल मीडिया पर मोहनलाल का इंटेंस लुक वायरल

फिल्म से अपने इंटेंस लुक को शेयर करते हुए जेलर के स्टार कास्ट मोहनलाल ने कैप्शन में लिखा, आपके नजदीकी सिनेमा घरों में जेलर।” फैंस से मिल रहे प्यार से मेकर्स काफी खुश है और यह सच है की फिल्म को हिट करने के लिए रजनीकांत का नाम ही काफी है। नेलसन दिलीप कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म को लेकर पिछले कुछ समय से बज बरकरार रहा है। वहीं अब यह देखना दिलचस्प होगा कि बॉक्स ऑफिस पर जेलर किस कदर ‘ओएमजी 2’ और ‘गदर 2’ को टक्कर देती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 13, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 11

अक्टूबर 13, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 19

अक्टूबर 13, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 13, 2026

Nushrratt Bharuccha

अक्टूबर 13, 2026

RJ Mitte

अक्टूबर 13, 2026