---Advertisement---

Janhvi Kapoor के इन ब्राइडल लुक को देख आप भी कहेंगे ‘परम सुंदरी’, हर दुल्हन की पसंद बन सकती है ट्रेंडी गोल्डन अटायर

Janhvi Kapoor: जाह्नवी कपूर मसाबा गुप्ता की दुल्हन बनी है और सोशल मीडिया पर उनके ब्राइडल लुक ने सनसनी मचा दी है। किसी को श्रीदेवी की याद आई तो लोग उनकी खूबसूरती के कायल हो गए हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 6, 2025 4:30 अपराह्न

Janhvi Kapoor
Follow Us
---Advertisement---

Janhvi Kapoor: जाह्नवी कपूर सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ Param Sundari में नजर आने वाली है जिसमें उनका साउथ इंडियन लुक देखने को मिलने वाला है। यह सच है कि देसी लुक में बवाल दिखना Janhvi Kapoor बखूबी जानती है लेकिन अगर इसमें वेस्टर्न तड़का लग जाए तो क्या ही कहा जाए। एक्ट्रेस के Bridal Look तो काफी देखे होंगे लेकिन इस बार वह मसाबा गुप्ता की दुल्हन बनी है जो निश्चित तौर पर काफी खास है। सोशल मीडिया पर इसकी झलक ने फिलहाल सनसनी मचा रही है और जाह्नवी कपूर के दुल्हन वाले अवतार को देखकर फैंस नजरें नहीं हटा पा रहे हैं।

Janhvi Kapoor के ब्राइडल लुक का नहीं है जवाब

जाह्नवी कपूर के इस Bridal Look की बात करें तो वह मसाबा गुप्ता की शो स्टॉपर बनी है जिसमें वह हर अवतार से फैंस का दिल जीत रही है। कहने में कोई शक नहीं है कि एक्ट्रेस के इस लुक को देखने के बाद दुल्हन के लिए गोल्डन कलर ट्रेंड में आने वाला है। इस वीडियो की बात करें तो इसमें सिंदूरी लाल लहंगे में एक्ट्रेस की खूबसूरती देख आप भी दीवाने हो जाएंगे तो वही ब्राउन लहंगे को जबरदस्त हेयर एक्सेसरीज से वह खास टच देती हुई दिखी। ब्रालेट लहंगा सेट के अलावा गोल्डन अटायर पर लोगों की नजरें अटक गई है जो काफी खास है।

गोल्डन लुक में जाह्नवी कपूर ने स्टाइल और फैशन का दिखाया गजब कॉम्बो

गोल्डन ऑफ शोल्डर ब्रालेट को Janhvi Kapoor एक स्टाइलिश स्कर्ट के साथ पेयर करती दिखाई दे रही है जिसके साथ शब्द शुक्र सुकून लिखा है। वह बाजूबंद को कैरी करती हुई दिखी। कहने में कोई दो राय नहीं है कि इस गोल्डन लुक को देखने के बाद निश्चित तौर पर आज की दुल्हन इसे कॉपी करना चाहेंगी क्योंकि यह काफी स्टाइलिश है। इस सबके अलावा आईवरी लहंगे में भी जाह्नवी कपूर बला की खूबसूरत नजर आई।

Janhvi Kapoor को मसाबा गुप्ता Bridal Look में देख क्यों फैंस हुए इमोशनल

मसाबा गुप्ता ने खुद जाह्नवी कपूर के इस वीडियो को शेयर कर फैंस को खास झलक दिखाती हुई नजर आई। इसके साथ लिखा शब्द शुक्र सुकून। Janhvi Kapoor को मसाबा दुल्हन के रूप में पेश करते हैं। यह कलेक्शन उन दुल्हन के लिए तैयार किया गया है जो अपना रास्ता खुद तय करती है। धैर्य ग्रेटिट्यूड और आंतरिक शांति हर रूप रंग का मार्गदर्शन करती है। उस दुल्हन के लिए जो जानती है कि वह कौन है और खुद चुनती है कि वह कैसी दिखेगी। वहीं जानवी कपूर को मसाबा गुप्ता की दुल्हन देख लोगों को श्रीदेवी की आंखों की याद आ गई।

वर्कफ्रंट की बात कर तो जाह्नवी कपूर बहुत जल्द सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ परम सुंदरी फिल्म में नजर आने वाली है जो 29 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026