---Advertisement---

Junior NTR की फिल्म के लिए Janhvi Kapoor ने मांगी इतने करोड़, Rashmika Mandanna को भी छोड़ दिया पीछे

Janhvi Kapoor: मौजूदा समय में जाह्नवी कपूर एक पॉपुलर और खूबसूरत नाम है जो फैंस के बीच चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस कम समय में अपनी एक अलग पहचान बना चुकी हैं और उनकी एक जबरदस्त फैन फॉलोविंग है। जाह्नवी फैंस को इम्प्रेस करना जानती हैं। श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी होने के बावजूद ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जनवरी 9, 2023 12:31 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Janhvi Kapoor: मौजूदा समय में जाह्नवी कपूर एक पॉपुलर और खूबसूरत नाम है जो फैंस के बीच चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस कम समय में अपनी एक अलग पहचान बना चुकी हैं और उनकी एक जबरदस्त फैन फॉलोविंग है। जाह्नवी फैंस को इम्प्रेस करना जानती हैं। श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी होने के बावजूद उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। अब तक यह स्टारकिड कम फिल्मों में नजर आई हैं लेकिन अपनी अदाकारी से छा गई है। बॉलीवुड में परचम लहराने वाली जाह्नवी बहुत जल्द साउथ सिनेमा में नजर आने वाली है। खबर है कि एक्ट्रेस ने अपनी फीस भी बढ़ा दी है। आइये जानते हैं क्या है पूरी खबर।

जाह्नवी ने बढ़ा दी अपनी फीस

रिपोर्ट्स की माने तो जाह्नवी को साउथ इंडस्ट्री से दो फिल्मों के ऑफर हुए हैं। दोनों फिल्मों के लिए एक्ट्रेस को सामने से ऑफर हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक इसमें से एक जूनियर एनटीआर का भी अपकमिंग प्रोजेक्ट है। जाह्नवी ने साउथ फिल्म को हिट होते हुए देख इन प्रोजेक्ट्स के लिए मोटी रकम की भी मांग की है। हालांकि इस बारे में अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन सूत्रों की माने तो एक्ट्रेस ने अपनी फीस बढाकर 5 करोड़ से ज्यादा कर दी है। वहीं, एक्ट्रेस अब फीस के मामले में ‘सीता-रामन’ फेम मृणाल ठाकुर और साउथ की सुपरस्टार रश्मिका मंदाना से आगे निकल चुकी हैं।

Also Read- TARA SUTARIA के इन 5 BIKINI LOOK को देख दिल हार बैठेंगे आप, हर तस्वीर में बोल्डनेस से बरपा रही हैं कहर

रश्मिका से आगे निकल चुकी हैं जाह्नवी

बता दें कि रश्मिका की झोली में साउथ की कई सुपरहिट फिल्में हैं। रिपोर्ट्स की माने तो एक्ट्रेस को ‘पुष्पा द राइज’ के लिए 2 करोड़ ऑफर हुए थे वहीं ‘पुष्पा 2’ के लिए एक्ट्रेस ने 3 करोड़ की मांग की है। ऐसे में यह साफ है कि जाह्नवी इस मामले में रश्मिका को पछाड़ चुकी हैं। अब यह देखना दिलचस्प है कि जाह्नवी साउथ इंडस्ट्री में क्या दमखम दिखा पाती हैं।

ये भी पढ़ें: RISHABH PANT की अस्पताल में हुई प्लास्टिक सर्जरी, जाने हेल्थ से जुड़ी सबसे बड़ी अपडेट

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026