---Advertisement---

Devara एक्ट्रेस Janhvi Kapoor का पकड़ा गया झूठ! तेलुगु फैंस को लुभाने का पैतरा देख क्यों यूजर ने कहा ‘AI वर्चुअल रोबोट’

Janhvi Kapoor: जाह्नवी कपूर ने तेलुगु भाषा में फैंस से की खास अपील लेकिन रेडिट यूज़र ने उनका एक पुराना वीडियो शेयर करते हुए कुछ ऐसा कहा है जिसकी वजह से देवरा एक्ट्रेस चर्चा में आ गई है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 23, 2024 1:23 अपराह्न

Janhvi Kapoor
Follow Us
---Advertisement---

Janhvi Kapoor: जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) वह नाम जो बहुत जल्द जूनियर एनटीआर (Jr NTR) के साथ फिल्म ‘देवरा‘ (Devara) में नजर आने वाली है। यह सच है कि फिल्म को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड है। वहीं इस सब के बीच तेलुगु फैंस को लुभाने के लिए जाह्नवी कपूर ने तेलुगु में एक वीडियो को शेयर करते हुए फैंस से सपोर्ट करने की अपील करती हुई नजर आई। इस दौरान जहां एक तरफ शिमर साड़ी में उनका लुक सोशल मीडिया पर चर्चा में है तो दूसरी तरफ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट (Reddit) पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

Janhvi Kapoor का फैंस से खास अपील

ब्लू और सिल्वर कलर की शिमर साड़ी में कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है और इसके साथ तेलुगु में कैप्शन में लिखा, “यह शब्द मैंने स्वयं आपसे कहे हैं लेकिन इस बार यह संभव नहीं हो सका। आप सभी से शीघ्र मिलने की आशा है। अभी के लिए यह मेरी और से आपके लिए संक्षिप्त संदेश।” इस वीडियो में देवरा एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर फैंस से खास गुजारिश करती हुई नजर आ रही है और उनसे सपोर्ट की अपील कर रही है।

क्या है Janhvi Kapoor के इस वीडियो में

हालांकि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर एक यूजर को जाह्नवी का तेलुगु में बोलना एक पैतरा लगा है। ऐसे में उन्होंने लिखा, “जाह्नवी ने 6 महीने पहले कहा था कि वह तेलुगु नहीं बोल सकती। अपनी जड़ों से चिपके रहने के लिए उसका यह सब पिघलना सिर्फ़ इसलिए मज़ेदार है क्योंकि उसने तेलुगु में कुछ वाक्य बोले हैं। तेलुगु, तमिल उद्योग उसका करियर बना देंगे और उसे अमीर बना देंगे, सिर्फ़ 2,3 गानों के लिए, अगर वह उन भाषाओं में कुछ पंक्तियाँ प्यारी तरह से बोलती है।।” निश्चित तौर पर रेडिट यूजर की बातें जाह्नवी फैंस के लिए दिल तोड़ने वाली है।”

Janhvi Kapoor के फैंस को सचेत रहने की जरूरत

रेडिट यूजर ने यह भी लिखा कि “जनता के साथ समस्या उनकी कम याददाश्त है। यही कारण है कि राजनेता और अभिनेता हमेशा झूठ बोलने के बावजूद कामयाब होते हैं। लेकिन इंटरनेट का शुक्रिया, सब कुछ स्थायी है। जान्हवी ने अपनी माँ की मातृभाषा नहीं सीखी, हालाँकि यह उसके सामने पूरी ज़िंदगी बोली जाती है, हालाँकि उसके मामा के रिश्तेदार तेलुगु हैं, हालाँकि वह अपनी माँ से बहुत प्यार करती है। लेकिन एक फिल्म के लिए, अचानक वह एक AI वर्चुअल रोबोट की तरह तेलुगु में कुछ वाक्य बोलती है और बेवकूफ़ प्रशंसक पागल हो जाते हैं।

जानू पापा की घरवापसी रीलों में ट्रेंड करेगी और उसे और ज़्यादा रोल, करोड़, डील मिलेंगी और वह मुंबई, चेन्नई में और ज़्यादा अपार्टमेंट खरीदेगी। और जानू पापा और जूनियर एनटीआर को देखने की कोशिश करने वाले मूर्ख, पागल दक्षिण प्रशंसकों को पुलिस लाठियों से पीटेगी। भारतीयों और उनके फिल्मी सितारों का जुनून निराशाजनक और दयनीय है।”

कब रिलीज होने वाली है Janhvi Kapoor की फिल्म

बता दें कि जाह्नवी कपूर और जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘देवरा’ 27 सितंबर को सिनेमाघर में दस्तक देने वाली है और इस फिल्म में सैफ अली खान जूनियर एनटीआर को टक्कर देने वाले हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026