---Advertisement---

‘मिस्टर और मिसेज माही’ के बाद ‘उलझ’ प्रमोशन के लिए अतरंगी लुक में दिखीं Janhvi Kapoor, यूजर्स बोले- ‘उर्फी जावेद है डिजाइनर’

Janhvi Kapoor: जाह्नवी कपूर अपनी फिल्म को प्रमोट करती आई नजर, सोशल मीडिया पर लुक देखने के बाद हैरान रह गई यूजर्स, आइए देखते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 24, 2024 7:36 अपराह्न

Janhvi Kapoor
Follow Us
---Advertisement---

Janhvi Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर फिलहाल अपनी अपकमिंग फिल्म ‘उलझ‘ के प्रमोशन को लेकर काफी चर्चा में है। फिल्म 2 अगस्त को रिलीज होने वाली है। पिछले कुछ समय से जाह्नवी प्रमोशन के नए पैतरे को अपना चुकी हैं। पहले ‘मिस्टर और मिसेज माही’ फिल्म के लिए वह क्रिकेट इंस्पायर्ड ड्रेस को स्टाइल करती हुई दिखी थी। वहीं अब वह उलझ के प्रमोशन में भी काफी अलग अंदाज में नजर आ रही हैं। ऐसे में उनका दूसरा लुक सामने आया है जिसे देखने के बाद लोगों की बोलती बंद हो गई जहां कुछ लोग ड्रेसिंग सेंस की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ ऐसे भी है जो उन्हें ट्रोल करते नजर आए।

इयररिंग्स को देख लोगों ने पकड़ा माथा

इस ड्रेस को क्या नाम दें यह तो Janhvi Kapoor ही सोचे लेकिन इसे देखने के बाद यह तो आप नहीं बता पाएंगे कि यह इंडो वेस्टर्न ड्रेस है या फिर वेस्टर्न या फॉर्मल लुक से इंस्पायर है। उनका यह अलग अंदाज उनके फैंस के लिए वाकई काफी खास है। जहां तक इस लुक की बात करें तो लोगों का ध्यान जानवी कपूर के इयररिंग्स पर भी अटक गई जो एक तरफ से तो ठीक है दूसरी तरफ से ऊपर चढ़ा हुआ है। जाह्नवी के लिए भले ही या स्टाइल हो लेकिन हेटर्स के लिए तो एक मौका मिल गया।

ड्रेस देख लोग हुए कंफ्यूज

लुक की बात करें तो ब्लैक और ग्रे ट्रांसपेरेंट लॉन्ग बॉडीकॉन ड्रेस के ऊपर ब्लेजर को स्टाइल करती नजर आई और उनका यह बॉसी अंदाज देखने के बाद लोग हैरान रह गए। कहने में दो राय नहीं है कि उनका लुक काफी अतरंगी है। मिडल पार्ट हेयर बन स्टाइल से वह अपने लुक को कंप्लीट टच देती दिखीं लेकिन लोगों को प्रमोशन का यह अंदाज पसंद नहीं आया।

लोग ले रहे खूब चटकारे

वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा बकवास ड्रेस तो दूसरे ने कहा उर्फी की बड़ी बहन। एक ने कहा जाह्नवी जी आपको भी उर्फी की आदत लग रही है तो एक ने कहा इतना बुरा फैशन सेंस। एक यूजर ने कहा उर्फी जावेद डिजाइनर है तो दूसरे ने कहा बहुत बकवास लग रही हो। एक ने कहा मुझे अचानक देखकर ऐसा लगा जैसे इसके पैर कहां गए तो एक यूजर ने कहा इयररिंग्स तो देखो अजीब है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Thyroid

मार्च 30, 2026

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026