---Advertisement---

Ulajh के नए पोस्टर में Janhvi Kapoor का दिखा इंटेंस बॉसी लुक, कहा- ‘हर कहानी एक जाल है…’

Janhvi Kapoor: फिल्म 'उलझ' से पोस्टर को जारी करते हुए जाह्नवी कपूर ने फैंस के दिलों की धड़कनों को बढ़ा दी है और अब यह फिल्म रिलीज के लिए तैयार है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 10, 2024 4:21 अपराह्न

Janhvi Kapoor
Follow Us
---Advertisement---

Janhvi Kapoor: जाह्नवी कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘उलझ‘ को लेकर काफी चर्चा में है। कई फिल्मों से सिनेमाघर में तबाही मचाने वाली जाह्नवी इस फिल्म में आईएफएस अधिकारी की भूमिका में नजर आने वाली है और यह उनके करियर के लिए काफी अलग फिल्म होगी। वहीं फिल्म से दो पोस्टर्स को शेयर करते हुए जाह्नवी ने फैंस की बेताबी को बढ़ा दी है इसके साथ ही लोग इस फिल्म को लेकर और भी एक्साइटेड हो गए हैं। कहने में दो राय नहीं है कि इन पोस्टर्स में अंदाज देखने लायक है और इस तरह के लुक में उन्हें कभी देखा नहीं गया था।

मजेदार कैप्शन के साथ पोस्टर किया गया जारी

रिलीज किए गए नए पोस्टर्स को देखने के बाद फैंस इस फिल्म के लिए और भी एक्साइटेड हो गए। फिल्म का टीजर पहले ही जारी किया गया था। एक उलझी हुई कहानी जिसे देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड है। इन पोस्टर्स को शेयर करते हुए जाह्नवी कपूर ने कैप्शन में लिखा, “हर चेहरा एक कहानी बयां करता है और हर कहानी एक जाल है। इस उलझन को सुलझाओ 2 अगस्त से आपके नजदीकी सिनेमा घरों में।”

लोग हुए सुपर एक्साइटेड

इस पोस्टर में जाह्नवी कपूर का इंटेंस लुक देखने लायक है और फैंस इसे देखकर जमकर कमेंट कर रहे हैं। पोस्टर को 58000 से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। जाह्नवी कपूर का इंटेंस लुक देखने के बाद लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। फैंस फिल्म के लिए एक्साइटमेंट जाहिर करते हुए नजर आए।

इस फिल्म से होगी Janhvi Kapoor की भिड़ंत

बता दें कि यह फिल्म 2 अगस्त को रिलीज होने वाली है और इसी दिन अजय देवगन और तब्बू की फिल्म ‘औरों में कहां दम था’ भी जारी किया जाएगा। मेकर्स की तरफ से फिल्म रिलीज की पहले ही घोषणा की गई है और अब ऐसे में यह देखना दिलचस्प होने वाला है कि क्या अजय और तब्बू के आगे जाह्नवी का जादू चल पाता है। इस फिल्म में जाह्नवी कपूर के अलावा आदिल हुसैन, जितेंद्र जोशी और राजेंद्र गुप्ता भी नजर आने वाले हैं। फिल्म सुधांशु सरिया के निर्देशन में बनाई गई है और इसके प्रोड्यूसर विनीत जैन हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Rajat Dalal

मार्च 29, 2026

Priyanka Chopra

मार्च 29, 2026

Elvish Yadav

मार्च 29, 2026

Rakesh Bedi

मार्च 29, 2026

Aditya Uppal

मार्च 29, 2026