---Advertisement---

श्रीदेवी को कुछ इस कदर याद करती हैं Janhvi Kapoor, वायरल वीडियो देख इमोशनल हुए लोग

Janhvi Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहती है। लोगों उन्हें जब भी देखते हैं देखते ही रह जाते हैं। यह बात सच है कि फैंस को इंप्रेस करने में जाह्नवी का कोई जवाब नहीं है। वह अक्सर ग्लैमरस अटायर में लोगों के बीच सुर्खियों में आ जाती है। इस ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 11, 2024 5:47 अपराह्न

Janhvi Kapoor
Follow Us
---Advertisement---

Janhvi Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहती है। लोगों उन्हें जब भी देखते हैं देखते ही रह जाते हैं। यह बात सच है कि फैंस को इंप्रेस करने में जाह्नवी का कोई जवाब नहीं है। वह अक्सर ग्लैमरस अटायर में लोगों के बीच सुर्खियों में आ जाती है। इस सब के बीच हाल ही में उन्हें स्पॉट किया गया लेकिन इस दौरान लोगों की निगाहें उनके फोन की स्क्रीन पर अटक गई।दरअसल इस स्क्रीन पर लोगों को कुछ ऐसा दिखा जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा में है। लोग इस वीडियो को देखने के बाद इमोशनल हो रहे हैं। आईए जानते हैं आखिर क्या है पूरी खबर।

Janhvi Kapoor के फोन स्क्रीन पर नजर आईं श्रीदेवी

दरअसल इस वीडियो में जाह्नवी कपूर को ब्लैक टैंक टॉप और जींस में स्पॉट किया गया। इस दौरान वह अपनी गाड़ी की ओर बढ़ती हुई नजर आ रही है और हाथों में फोन लिए हुए नजर आ रही हैं। जब उनके फोन स्क्रीन का लाइट ऑन होता है तो कैमरे उन पर अटक जाती है और यह मोमेंट कैद हो जाता है। दरअसल एक्ट्रेस के फोन की स्क्रीन पर उनकी मां यानी श्रीदेवी और उनकी बचपन की तस्वीर है। फोटो जाह्नवी की बचपन की है जिसमें वह अपनी मां के साथ पोज़ दे रही है।

श्रीदेवी की मौत के बाद जाह्नवी पूरी तरह टूट चुकी थी Janhvi Kapoor

यह बात सच है श्रीदेवी की मौत के बाद जाह्नवी पूरी तरह टूट चुकी थी। आए दिन वह उन्हें याद करती हुई नजर आती है। हाल ही में ‘कॉफी विद करण’ में अपनी बहन खुशी कपूर के साथ श्री देवी को याद कर जाह्नवी ने बताया था कि वह पूरी तरह टूट गई थी और इस दौरान खुशी ने उन्हें संभाला था। वर्कफ्रंट की बात करें तो जाह्नवी कपूर बहुत जल्द वरुण धवन के साथ फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ में नजर आने वाली है इसके अलावा भी उनके पाइपलाइन में कई प्रोजेक्ट्स है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rakhi Sawant

अक्टूबर 23, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Amitabh Bachchan

अक्टूबर 23, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 23, 2026

Maharashtra Viral Video

अक्टूबर 23, 2026