---Advertisement---

Radhika Merchant-Isha Ambani के सामने बॉयफ्रेंड Shikhar Pahariya संग इश्क लड़ाती दिखीं Janhvi Kapoor, कैमरे में हुआ कैद

Janhvi Kapoor: जाह्नवी कपूर की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है जिसमें वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ रोमांटिक होती हुई नजर आई वह भी ईशा अंबानी और राधिका मर्चेंट के सामने, आइए देखते हैं क्या है खास।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 23, 2024 5:19 अपराह्न

Janhvi Kapoor
Follow Us
---Advertisement---

Janhvi Kapoor: जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) वह नाम जिसे आज बॉलीवुड इंडस्ट्री में किसी पहचान की जरूरत नहीं है। एक्ट्रेस को फैंस किस कदर चाहते हैं इसमें भी कोई शक नहीं है। किसी भी पार्टी में जाह्नवी चर्चा बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ती है और अक्सर उन्हें उनके बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ स्पॉट किया जाता है। इस सबके बीच जाह्नवी कपूर को मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में देखा गया। इस दौरान एक बार फिर वह नजर आई अपने बॉयफ्रेंड के साथ। हालांकि सोशल मीडिया पर उनकी एक तस्वीर खूब वायरल हो रही है जिसमें वह राधिका मर्चेंट, ईशा अंबानी (Isha Ambani) के सामने अपने बॉयफ्रेंड संग रोमांटिक दिखी। आइए देखते हैं।

क्या है Janhvi Kapoor की इस फोटो में खास

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर की बात करें तो इसमें आप देख सकते हैं कि जाह्नवी कपूर ईशा अंबानी, राधिका मर्चेंट, वीर पहाड़िया ,शिखर पहाड़िया और करण जौहर के साथ पोज देती हुई नजर आ रही हैं लेकिन लोगों की निगाहें तो जाह्नवी कपूर के हाथ पर अटक गई जो फोटो में शिखर पहाड़िया के हाथ में है। दोनों इस दौरान भी सबके सामने रोमांटिक नजर आए और यह उनकी बॉन्डिंग को दिखाने के लिए काफी है। कैमरे में यह क्यूट मोमेंट कैद है।

देसी लुक में चार चांद लगा रही Janhvi Kapoor

जहां तक इस दिवाली बैश में जाह्नवी के लुक की बात करें तो वह सिल्वर साड़ी को स्टाइल करती हुई नजर आई थी जिसमें उनकी खूबसूरती देखने लायक है। वहीं ईशा अंबानी और राधिका मर्चेंट भी मनीष मल्होत्रा के दिवाली पार्टी में चार चांद लगाती दिखी।

फैंस लुटा रहे Janhvi Kapoor पर प्यार

इस तस्वीर को देखने के बाद एक फैन ने लिखा चोरी चोरी चुपके चुपके तो दूसरे ने कहा wow सो क्यूट। एक यूजर ने लिखा ये कहीं भी शुरू हो जाते हैं तो दूसरे ने कहा परफेक्ट कपल एक यूजर ने मेड फॉर ईच अदर बताया तो बाकी फैंस भी प्यार लुटा रहे हैं।

इस फिल्म में नजर आएंगी Janhvi Kapoor

जहां तक जाह्नवी कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह हाल ही में जूनियर एनटीआर के साथ ‘देवरा’ फिल्म में नजर आई थी जिसमें सैफ अली खान भी दिखे थे। वहीं उनकी अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो ‘वह सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ में वरुण धवन के साथ दिखाई देंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rakhi Sawant

अक्टूबर 23, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 23, 2026

Amitabh Bachchan

अक्टूबर 23, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 23, 2026

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 8

अक्टूबर 23, 2026