---Advertisement---

लाल साड़ी और ग्रीन ब्लाउज को स्टाइल कर सावन में आग लगाती नजर आई Janhvi Kapoor, देखें ‘देवरा’ एक्ट्रेस का किलर लुक

Janhvi Kapoor: साड़ी में बावल मचाती नजर आई जाह्नवी कपूर, सोशल मीडिया पर उनके इस लुक ने मचाई खलबली, हटके दिखी हसीना, आइए देखते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 15, 2024 3:19 अपराह्न

Janhvi Kapoor
Follow Us
---Advertisement---

Janhvi Kapoor: हाल ही में ‘उलझ’ फिल्म में नजर आने वाली जाह्नवी कपूर ‘देवरा’ फिल्म में दिखाई देने वाली है। वह सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही है। इस सब के बीच जाह्नवी कपूर मुंबई में NMACC में राजाधिराज म्यूजिक इवेंट में शिरकत करने पहुंची। इस दौरान जाह्नवी का लुक सोशल मीडिया पर चर्चा में है। लोग उनकी तस्वीरें देखने के बाद नजरे नहीं हटा पा रहे हैं और वह अपने खूबसूरत लुक की वजह से लाइमलाइट में आ गई है। वही सब के बीच एक्ट्रेस ने अपनी फोटोज शेयर की जिसमें वह काफी हटके स्टाइल देती नजर आई। सावन में जाह्नवी का यह स्टाइल आपके लिए भी इंस्पिरेशन से कम नहीं है।

साड़ी के साथ खास ब्लाउज चर्चा में

जहां तक Janhvi Kapoor के इस लुक की बात करें तो लाल साड़ी में वह किसी दुल्हन से कम नहीं नजर आ रही है। हेवी बॉर्डर गोल्डन वर्क के साथ इस साड़ी की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम किया है। ब्लाउज जो ग्रीन कलर में है और इस पर भी हैवी गोल्डन वर्क है। इस सिंगल स्ट्रिप ब्लाउज के साथ जाह्नवी की खूबसूरती निखर कर सामने आ रही है।

मेकअप से लेकर ज्वेलरी तक है खास

लाल साड़ी को अलग टच देने के लिए उन्होंने हैवी ज्वेलरी को स्टाइल किया है। गले में ग्रीन चोकर और मैचिंग इयररिंग्स के साथ नोज पिन और माथे पर बिंदी लगाकर एक्ट्रेस की खूबसूरती देखने लायक है। मिनिमल नेचुरल मेकअप और मिडल पार्ट हेयर स्टाइल के साथ जाह्नवी लोगों को दीवाना बनाने में कामयाब रही। कहने में दो राय नहीं है कि उनकी यह तस्वीर फिलहाल सोशल मीडिया पर खलबली मचा रही है।

Janhvi Kapoor की फैंस कर रहे खूब तारीफ

जाह्नवी कपूर की ये खूबसूरत तस्वीरें देखने के बाद फैंस दीवाने हो रहे हैं और इस पर 47000 से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। वहीं लोग कमेंट में उन्हें खूबसूरत, ब्यूटी देसी क्वीन और फायर बता रहे हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो जाह्नवी बहुत जल्द ‘देवरा’ फिल्म में नजर आने वाली है जिसमें उनके ओपोजिट जूनियर एनटीआर दिखाई देंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026