---Advertisement---

बॉयफ्रेंड के साथ कहां के लिए रवाना हुईं Janhvi Kapoor? एयरपोर्ट पर इस तरह आई नजर

Janhvi Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ना सिर्फ अपनी फिल्मों बल्कि निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा में रहती है। यह बात सच है कि वह लव अफेयर्स के मामले में सुर्खियां बटोरती है। वहीं हाल ही में जाह्नवी को एयरपोर्ट पर एक बार फिर स्पॉट किया गया लेकिन इस बार वजह उनका लुक ...

Read more

Avatar of Diksha Pandey

By: Diksha Pandey

Published: अक्टूबर 9, 2023 7:19 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Janhvi Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ना सिर्फ अपनी फिल्मों बल्कि निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा में रहती है। यह बात सच है कि वह लव अफेयर्स के मामले में सुर्खियां बटोरती है। वहीं हाल ही में जाह्नवी को एयरपोर्ट पर एक बार फिर स्पॉट किया गया लेकिन इस बार वजह उनका लुक या ड्रेस नहीं बल्कि कुछ और है। जी हां, सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें आप देख सकते हैं कि एयरपोर्ट पर गेट के भीतर कोई उनका बेसब्री से इंतजार कर रहा था। ऐसे में जाह्नवी काफी खुश नजर आती हैं और यह वीडियो वायरल हो रहा है। आइए देखते हैं आखिर क्या खास है इस वीडियो में।

इस तरह इंतजार कर रहे थे शिखर

जहां तक इस वीडियो की बात करें तो इसमें आप देख सकते हैं कि जाह्नवी पैप्स के लिए स्माइल के साथ पोज देती हैं। वहीं बाद में गेट पर उनका कोई इंतजार करता है जो उन्हें सीधे कार्ट तक ले जाता है और जाह्नवी वहां जाकर बैठ जाती है। दरअसल इस कार्ट में उनका बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया पहले से मौजूद थे जो किसी से फोन पर बात कर रहे होते हैं और एक्ट्रेस जाकर वहां बैठ जाती हैं।

खास स्टाइल में स्पॉट हुईं जाह्नवी

इस वीडियो में जाह्नवी कपूर पैपराजी के सामने मुस्कुराकर पोज देती हैं और उनके चेहरे पर खुशी साफ झलक रही है। वहीं इस दौरान वह पीच कलर को-आर्ड सेट में काफी खूबसूरत नजर आती है। उन्होंने नेचुरल मेकअप और हाफ क्लच हेयर स्टाइल से इस एयरपोर्ट लुक को खास बना रही है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है और लोगों का कहना है कि दोनों लव बर्ड्स किसी वेकेशन के लिए रवाना हुए हैं। हालांकि यह महज एक अफवाह भी हो सकता है क्योंकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई।

लंबे समय से एक-दूसरे को जानते हैं शिखर और जाह्नवी

गौरतलब है कि जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया रिलेशनशिप को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। दोनों को कई दफा इवेंट से लेकर खास मौके पर एक साथ स्पॉट किया जाता है। बताया जाता है कि जाह्नवी और शिखर स्कूल फ्रेंड्स है और एक दूसरे को बहुत अच्छे से जानते हैं। इतना ही नहीं शिखर जाह्नवी के घर भी आते जाते रहते हैं और उन्हें उनके पिता बोनी कपूर के साथ भी स्पॉट किया जा चुका है। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स में हर बार दावा किया जाता है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मार्च 7, 2026

Dhurandhar 2 Advance Booking

मार्च 7, 2026

Rajshri Deshpande

मार्च 7, 2026

Badshah

मार्च 7, 2026

Cocktail 2

मार्च 7, 2026

Dhurandhar 2 Trailer

मार्च 7, 2026

Leave a Comment