---Advertisement---

IFS ऑफिसर बनकर भौकाल मचाएंगी Janhvi Kapoor, जानिए कब आ रहा है Ulajh का टीजर

Janhvi Kapoor: इंडियन फॉरेन सर्विस (IFS) की एक अफसर के किरदार में नजर आने वाली जाह्नवी कपूर, फिल्म 'उलझ' के टीजर रिलीज की घोषणा कर दी गई है और फैंस के बीच एक्साइटमेंट अलग लेवल पर है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 16, 2024 6:35 अपराह्न

Janhvi Kapoor
Follow Us
---Advertisement---

Janhvi Kapoor: जाह्नवी कपूर बहुत जल्द अपनी फिल्म से धमाल मचाने वाली है और ऐसे में उन्हें बड़े पर्दे पर एक बार फिर देखने के लिए लोग भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जहां एक तरफ वह जूनियर एनटीआर के साथ ‘देवरा’ फिल्म को लेकर चर्चा में है। वहीं दूसरी तरफ उनकी फिल्म ‘उलझ’ के टीजर की घोषणा कर दी गई है। फैंस को जाह्नवी ने खुद इस बात की जानकारी दी है वह भी खास अंदाज में। वहीं कहने में दो राय नहीं है कि इस फिल्म को लेकर फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। ऐसे में उन्हें जबरदस्त ट्रीट मिलने वाली है।

‘उलझ’ के टीजर में Janhvi Kapoor की झलक का इंतजार

जाह्नवी कपूर की यह फिल्म उनके लिए काफी खास और अलग एक्सपीरियंस है। बीते दिन यह खबर सामने आई थी कि इस फिल्म की शूटिंग खत्म हो चुकी है और इसकी रिलीज तारीख की भी खबरें सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। इस सबके बीच ‘उलझ’ के टीजर रिलीज को लेकर एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने एक सस्पेंस फुल क्लिप शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “उलझ टीजर कल 11 बजे रिलीज होने के लिए तैयार है।”

फिल्म के लिए Janhvi Kapoor ने की खूब मेहनत

रिपोर्ट की माने तो सुधांशु सरिया निर्देशित इस फिल्म में जानवी कपूर इंडियन फॉरेन सर्विस की एक अफसर के किरदार में नजर आने वाली है। इस फिल्म के लिए वह काफी मेहनत भी कर रही है। फिल्म में जाह्नवी को देखना फैंस के लिए एक नया एक्सपीरियंस हो सकता है क्योंकि वह काफी काम कर रही है।

कब रिलीज हो रही है फिल्म

पॉलिटिकल थ्रिलर फिल्म 5 जुलाई 2024 को रिलीज होने वाली है। इसमें जाह्नवी कपूर के अलावा गुलशन देवैया और रोशन मैथ्यू नजर आने वाले हैं। खुद जाह्नवी ने कहा था कि इस फिल्म के लिए उन्होंने काफी कुछ सीखा है और ऐसे में पॉलिटिकल थ्रिलर फिल्म को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। यह देखना दिलचस्प होने वाला है कि आखिर जाह्नवी क्या धमाल मचाती हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rakhi Sawant

अक्टूबर 23, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Amitabh Bachchan

अक्टूबर 23, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 23, 2026

Maharashtra Viral Video

अक्टूबर 23, 2026