---Advertisement---

यौन उत्पीड़न मामले में गिरफ्तार हुए Stree 2 के कोरियोग्राफर Jani Master! इन 5 डांस नंबर से चला चुके हैं जादू

Jani Master: जानी मास्टर के इन गानों को सुनने के बाद थिरकने पर मजबूर हो जाएंगे आप, डांस नंबर से फैंस के बीच बना चुके हैं एक अलग पहचान।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 19, 2024 3:10 अपराह्न

Jani Master
Follow Us
---Advertisement---

Jani Master: एक से बढ़कर एक डांस नंबर देने वाले Stree 2 के ‘आई नहीं’ मशहूर कोरियोग्राफर जानी मास्टर (Jani Master) गिरफ्तार हो गए। यह खबर निश्चित तौर पर फैंस के लिए किसी झटके से कम नहीं है क्योंकि इंडस्ट्री में उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। न सिर्फ साउथ बल्कि बॉलीवुड में भी एक से बढ़कर एक गानों में जबरदस्त डांस से वह सुर्खियों में आ चुके हैं। ऐसे में जाने-माने डांस कोरियोग्राफर की गिरफ्तारी की खबर वाकई काफी हैरान कर देने वाली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक साइबाराबाद पुलिस ने गोवा से गिरफ्तारी की है लेकिन क्यों आइए जानते हैं और इसके साथ देखते हैं टॉप 5 डांस नंबर।

क्या है Jani Master को लेकर पूरा मामला

दरअसल जानी मास्टर के साथ काम करने वाली पूर्व सहकर्मी ने यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया। उनके खिलाफ शिकायत में यह बात कही गई कि जानी मास्टर ने उनके साथ कई बार यौन शोषण किया और वह पिछले कुछ महीनो से उनके साथ काम कर रही थी। आउटडोर में शूटिंग के दौरान यौन शोषण के साथ महिला के साथ मारपीट भी की गई। महिला ने आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज की है और कई धाराओं के तहत मामला दर्ज है।

यह है Jani Master के टॉप 5 सॉन्ग

‘जेलर’ के Kaavaalaa सॉन्ग में भी आए Jani Master

रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर’ के Kaavaalaa सॉन्ग को लोगों ने काफी पसंद किया और इस गाने में तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) के डांस को आप कैसे भूल सकते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि इस गाने के कोरियोग्राफर कोई और नहीं बल्कि जानी मास्टर हैं।

‘Stree 2’ सॉन्ग में भी आए थे Jani Master

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म स्त्री 2 ने ताबड़तोड़ कमाई कर इस मामले में हर रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। फिल्म के गाने ‘आई नहीं’ के कोरियोग्राफर जानी मास्टर थे।

सलमान खान के साथ इस फिल्म में भी आए Jani Master

सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान के Yentamma गाने को लोगों ने खूब पसंद किया और इस गाने के कोरियोग्राफर की अगर बात करें तो वह जानी मास्टर ही थे जिन्होंने इसे धमाकेदार बनाया।

Jani Master पुष्पा में भी मचा चुके हैं धमाल

अगर जानी मास्टर के हिट ट्रैक की बात करें तो निश्चित तौर पर इस लिस्ट में पुष्पा फिल्म का गाना श्रीवल्ली है जिसमें वह छा चुके हैं। यह उनके हिट सॉन्ग में से एक है।

शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म में जानी मास्टर

शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म ‘तेरी बातों में उलझा जिया’ को लोगों ने खूब पसंद किया लेकिन क्या आपको पता है ‘लाल पीली अखियां’ गाने के कोरियोग्राफर कोई और नहीं बल्कि जानी थे जिन्होंने इस डांस नंबर की कुछ इस तरह कोरियोग्राफी की कि कोई भी थिरकने के लिए मजबूर हो जाए।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026