---Advertisement---

Jannat Zubair को लाफ्टर शेफ्स 3 पर मिली ऐसी ईदी कि पैरों तले खिसकी जमीन, मारपीट घटना के बीच देखें क्या हुआ

लाफ्टर शेफ्स 3 में ईद सेलिब्रेशन जबरदस्त होने वाला है क्योंकि जन्नत जुबेर को एक ऐसी ईदी मिलने वाली है जिसकी शायद उन्होंने कल्पना नहीं की थी। यही वजह है कि वीडियो देखकर फैंस का दिल खुश हो जाएगा।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 20, 2026 3:05 अपराह्न

Jannat Zubair
Follow Us
---Advertisement---

Jannat Zubair: हाल ही में जन्नत जुबेर के साथ हाईवे पर मारपीट की घटना जैसी शॉकिंग चीज सामने आई थी जिसे फैंस को हैरान कर दिया था लेकिन इस सब के बीच अब आने वाले एपिसोड में लाफ्टर शेफ्स 3 कंटेस्टेंट को स्पेशल फील कराया जाएगा। ईद सेलिब्रेशन में मस्ती का तड़का लगाने में कृष्णा अभिषेक पीछे नहीं रहते हैं क्योंकि जन्नत जुबेर की मां के साथ उन्हें लिए एक स्पेशल ईदी मिलती है जिसकी शायद उन्होंने कल्पना भी नहीं की थी। इस प्रोमो वीडियो को देखने के बाद इतना तो तय है की जन्नत जुबेर के फैंस खुश हो जाएंगे। आइए जानते हैं कैसे लाफ्टर शेफ्स में ईद का तड़का लगने वाला है।

आखिर क्या मिला जन्नत जुबेर को ईदी में

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

लाफ्टर शेफ्स 3 में अली गोनी और जन्नत जुबेर के लिए स्पेशल ईद सेलिब्रेशन किया जाता है और इस दौरान जन्नत की मां भी आती है जिनके साथ एक बड़े से बर्तन में ईदी लाई जाती है। कृष्णा अभिषेक इस दौरान जन्नत को खास सरप्राइज देते हैं। जहां एक्ट्रेस जब बर्तन को खोलती है तो वहां कोई और नहीं बल्कि समर्थ जुरेल नजर आते हैं। निश्चित तौर पर उन्होंने इसकी कल्पना नहीं की थी। वह कहती है कि उन्हें उम्मीद था कि इसमें उनका भाई होगा तब सब मजे लेते हुए कहते हैं कि यह भी तो तुम्हारा भाई है। अक्सर समर्थ जन्नत से फ्लर्ट करते हुए नजर आते हैं।

हमले वाले विवाद के बीच Jannat Zubair को लाफ्टर शेफ्स 3 पर मिला सरप्राइज

वीडियो को देखकर इतना तय है कि आने वाले एपिसोड में ईद सेलिब्रेशन काफी धमाकेदार होने वाला है और जन्नत जुबेर और अली गोनी के लिए यह एपिसोड काफी खास होने वाला है। जन्नत जुबेर का यह लाफ्टर शेफ्स सेलिब्रेशन उस समय में चर्चा में है जब हाल ही में यह खबर सामने आई थी कि उनके भाई अयान जुबेर के साथ 15 मार्च 2026 को मुंबई के पनवेल हाईवे पर अज्ञात लोगों ने उनकी गाड़ी का पीछा किया। इस दौरान उनके साथ बदसलूकी और शारीरिक हमले करने की कोशिश की। फिलहाल वह सुरक्षित बताई जा रही हैं और मामले की जांच जारी है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Paresh Rawal

मार्च 20, 2026

Rashmika Mandanna

मार्च 20, 2026

Viral Video

मार्च 20, 2026

Dhurandhar 2

मार्च 20, 2026

Eid Ul Fitr 2026

मार्च 20, 2026

Maharashtra Viral Video

मार्च 20, 2026