---Advertisement---

Jantar Mantar Protest: छात्रों के साथ हुई मारपीट से सहमे एल्विश यादव का आवाज बुलंद, मुनव्वर फारुकी बोले ‘सवाल करने वाली आंखे चुभ रही…’

Jantar Mantar Protest: पुलिस की तरफ से लाठी चार्ज को लेकर रिएक्ट करते हुए एल्विश यादव और मुनव्वर फारुकी ने अपनी बात कही है और ऐसे में फैंस को खास पैगाम दिया है। जानिए पूरी डिटेल्स क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 21, 2026 11:48 पूर्वाह्न

Jantar Mantar Protest
Follow Us
---Advertisement---

Jantar Mantar Protest: बीते 1 महीने से अपनी मांग पर बैठे स्टूडेंट के साथ पुलिस ने जिस तरह का व्यवहार किया वह सोशल मीडिया पर विवादों में है। जहां संसद मार्च के दौरान पुलिस की तरफ से लाठी चार्ज और हमले की तमाम झलकियां फिलहाल वायरल हो रही है। वही इस सबके बीच आखिर एल्विश यादव और मुनव्वर फारुकी ने इस पर किस तरह से रिएक्ट किया है। जंतर मंतर प्रोटेस्ट को लेकर अपनी आवाज बुलंद करते हुए सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर ने आखिर फैंस को क्या पैगाम दिया है। आइए जानते हैं हिंसा के खिलाफ कैसे बिफरे हुए नजर आए।

एल्विश यादव ने जंतर मंतर पर छात्रों के साथ मारपीट का किया विरोध

जंतर मंतर प्रोटेस्ट को लेकर x प्लेटफार्म पर एल्विश यादव ने लिखा, “मैं न तो BJP सपोर्टर हूं और न ही कांग्रेस सपोर्टर। लेकिन स्टूडेंट्स के साथ जो हो रहा है, वह पूरी तरह से गलत है। जो स्टूडेंट्स अपनी असली दिक्कतों को लेकर आगे आए, उनके साथ हिंसा नहीं होनी चाहिए थी। उनकी बातों को सुना जाना चाहिए और सही एक्शन लिया जाना चाहिए।”
इसके साथ ही इस पोस्ट से इतना तो साफ है कि वह पॉलिटिकल किसी विवाद में नहीं फंसना चाहते हैं और सिर्फ स्टूडेंट के साथ हुई हिंसा के खिलाफ है।

मुनव्वर फारुकी ने इस तरह उठाया Jantar Mantar Protest का मुद्दा

इसके साथ ही मुनव्वर फारूकी ने भी जंतर मंतर प्रोटेस्ट को लेकर अपनी बात कही है। इस दौरान एक वीडियो को जारी करते हुए उन्होंने कहा कि भारत के कुछ बच्चों ने अपना हक मांगा, एग्जाम दी वह कैंसिल हो गया। उनका वक्त, उनका पैसा उनके सपने सब कुछ बर्बाद होने के बाद 20 बच्चों ने अपनी जान दे दी। स्टूडेंट के साथ यह हो रहा है और इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं ले रहा है। मैं स्टूडेंट नहीं हूं लेकिन मैं वह सारी चीज देख रहा हूं जो दिल्ली में हो रही है। मेरे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं है उनको मारने की जरूरत नहीं है उनको पीटने की जरूरत नहीं है। क्या है यह बहुत गलत दिशा में जा रहे हैं भाई सवाल करने वाले आंखें चुभ रही है और आवाज इनको वही पसंद आ रहा है जो दब रही है।”

इसके अलावा चुप रहने वाले सभी लोगों से यह अपील की है कि जो भी अपने घर में चुप बैठे हैं वह ऐसा मत करो। इसके साथ ही मुनव्वर फारुकी ने इसे लेकर अपनी आवाज बुलंद करने की लोगों से अपील की है। न सिर्फ एल्विश यादव बल्कि इंटरनेट पर हर तरफ शोर मचा हुआ है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Amitabh Bachchan

अक्टूबर 23, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 23, 2026

Maharashtra Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 8

अक्टूबर 23, 2026