Jasmine Sandlas: आदित्य धर की धुरंधर ना सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर बल्कि फैंस के जुबान पर कुछ इस कदर चढ़ा है कि लोग न सिर्फ कहानी बल्कि गाने को भी भूल नहीं पा रहे हैं। ऐसा ही एक गाना शरारत है जिसमें जैस्मीन सैंडलस ने अपनी आवाज से लोगों को दीवाना बना दिया। हालांकि इस सबके बीच अब सिंगर का एक वीडियो वायरल हो रहा है जो कथित तौर पर अहमदाबाद का बताया जा रहा है। भरी महफिल में उन्होंने कुछ ऐसा कर दिया जिसकी वजह से लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं और यहां तक कह रहे हैं कि यह पागलपन है।
Jasmine Sandlas ने कभी पानी उड़ेलते हुए तो कभी डांस से उड़ा दिया गर्दा
अहमदाबाद के वायरल वीडियो की बात करें तो यहां देखा जा सकता है कि कैसे जैस्मीन सैंडलस अपने वायरल सॉन्ग शरारत पर महफिल को रंगीन बनाती हुई नजर आ रही है। इस दौरान थाई स्लिट गोल्डन लॉन्ग स्कर्ट को चोली और लाल दुपट्टे के साथ कैरी कर रही हैं। अपने चाहने वाले को एंटरटेन करने में जैस्मीन सैंडलस हर हद पार करते हुए दिखाई दे रही है। अपने जबरदस्त एक्सप्रेशन से लेकर डांस मूव से वह स्टेज पर फुल ऑन फायर लगाती हुई दिखाई दे रही है। इतना ही नहीं बोतल से खुद पर पानी उड़ेलते हुए दिखती है और उसे जिस अंदाज में डांस मूव के लिए इस्तेमाल करती है वह चर्चा में है।
देखें किस तरह जैस्मीन सैंडलस का मजाक उड़ा रहे लोग
जैस्मीन सैंडलस अपने फायर परफॉर्मेंस से आग लगा रही है। इसमें कोई दो राय नहीं है कि सोशल मीडिया पर कुछ लोग उन्हें ट्रोल करने लगे हैं। उनकी बेबाकी को लेकर यूजर्स खूब चटकारे ले रहे हैं। जहां एक यूजर Koimoi द्वारा शेयर किए गए इंस्टाग्राम वीडियो पर लिखा कुछ ज्यादा ही हाइप कर रही है तो एक ने कहा सपना चौधरी बनना है। एक यूजर ने लिखा पागलपन है यह तो एक ने कहा पागल हो गई है। एक यूजर ने घटिया कहा तो एक ने लिखा एक से बढ़कर एक नमूने हैं हर किसी को सक्सेस हजम नहीं होती है।
धुरंधर में शरारत गाने को लेकर जैस्मिन काफी चर्चा में आ गई थी जहां क्रिस्टल डिसूजा और आयशा खान ने अपने डांस से तबाही मचा दी थी।
