---Advertisement---

Jawan में ‘गर्ल गैंग’ को लेकर फैन ने शाहरुख से मजेदार सवाल, किंग खान ने जवाब से की बोलती बंद

Jawan: शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' में गर्ल गैंग का तड़का खूब देखने को मिला और ऐसे में एक फैन ने इसे लेकर मजेदार सवाल किया। इस सवाल को सुनने के बाद शाहरुख खान भी चुप नहीं रहे और उन्होंने कुछ ऐसा जवाब दिया जिसके बाद फैंस की बोलती बंद हो गई। शाहरुख अपनी हाजिरजवाबी के लिए पहचाने जाते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 10, 2023 2:05 अपराह्न

Jawan srk
Follow Us
---Advertisement---

Jawan: शाहरुख खान अपने आस्क मी सेशन को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। अक्सर फैंस से रूबरू होने के लिए शाहरुख सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक्टिव होते हैं और इस दौरान शाहरुख से फैंस सवाल-जवाब करते हैं। वहीं अपने हर जवाब को लेकर किंग खान लाइमलाइट में आ जाते हैं। ऐसा ही एक बार फिर कुछ हुआ है जिसमें किंग खान फैंस के सवाल का मजेदार जवाब देते हुए दिखाई दिए और यह सोशल मीडिया पर चर्चा में है। अपनी हाजिरजवाबी के लिए किंग खान जाने जाते हैं और फिर कुछ ऐसा ही हुआ है। आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरा माजरा।

फैन ने किया शाहरुख से मजेदार सवाल

सोशल मीडिया पर शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान‘ को लेकर फैंस अपना अपना रिव्यू और कमेंट दे रहे हैं। ऐसे में एक फैन ने एक्टर से कुछ ऐसा सवाल कर दिया जिसके जवाब में उन्होंने फैन की बोलती बंद कर दी। यह बात सच है कि जवान फिल्म में गर्ल गैंग का जलवा खूब देखने को मिल रहा है। ऐसे में एक फैन ने लिखा, “इतनी लड़कियां क्यों है सर फिल्म में।” इस सवाल का शाहरुख खान जवाब दिए बिना नहीं रह सके। फिल्म में नयनतारा, रिद्धि डोगरा और सान्या मल्होत्रा जैसी हसीनाएं हैं और इस सबके बीच शाहरुख खान अपना जलवा दिखा रहे हैं।

शाहरुख के जवाब को सुनकर हैरान रह गए फैंस

ऐसे में फैंस का जवाब देते हुए शाहरुख खान ने लिखा, “यह सब क्यों गिन रहा है मेरे लुक्स गिन ना। अपने दिल में प्यार और सम्मान रखें और मां और बेटी का सम्मान करो और आगे बढ़ो।” शाहरुख खान का यह जवाब वाकई काफी मजेदार है। यह बात सच है की फिल्म में गर्ल गैंग तड़का लगाती हुई नजर आ रही है । एक से बढ़कर एक खूबसूरत हसीनाओं के बीच शाहरुख खान भी अपना जलवा दिखाने में कामयाब हुए हैं। फिल्म वर्ल्डवाइड करीब 250 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर चुकी है और सिर्फ तीन दिनों में ही इसे खूब प्यार मिल रहा है। इस फिल्म में विलेन के किरदार में साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति भी नजर आ रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Rajat Dalal

मार्च 29, 2026

Priyanka Chopra

मार्च 29, 2026

Elvish Yadav

मार्च 29, 2026

Rakesh Bedi

मार्च 29, 2026

Aditya Uppal

मार्च 29, 2026