---Advertisement---

Jawan: शाहरुख की फिल्म का पहला गाना इस दिन रिलीज के लिए तैयार! जानिए ‘श्री 420’ से क्या है कनेक्शन

Jawan: बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान अपनी अपकमिंग फिल्म ‘जवान‘ को लेकर काफी चर्चा में हैं। इसमें नयनतारा और विजय सेतुपति जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं। एक तरफ इस फिल्म का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं वहीं खबर सामने आई है कि जल्द ही फिल्म का पहला गाना रिलीज होने जा ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 24, 2023 4:10 अपराह्न

jawan
Follow Us
---Advertisement---

Jawan: बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान अपनी अपकमिंग फिल्म ‘जवान‘ को लेकर काफी चर्चा में हैं। इसमें नयनतारा और विजय सेतुपति जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं। एक तरफ इस फिल्म का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं वहीं खबर सामने आई है कि जल्द ही फिल्म का पहला गाना रिलीज होने जा रहा है। अभी हाल ही में इसका प्रिव्यू वीडियो जारी किया गया था जिसे खूब प्यार मिला था। वहीं यह भी कहा जा रहा था कि ‘जवान’ का ट्रेलर भी जल्द ही रिलीज किया जाएगा लेकिन इस सब के बीच अब मेकर्स गाने को रिलीज करने की तैयारी कर ली है। वहीं इस बारे में सोशल मीडिया पर अटकलों का बाजार भी गर्म है। आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरी खबर।

फैन पेज की तरफ से गाने को लेकर किया गया दावा

दरअसल दावा किया जा रहा है इस फिल्म का पहला गाना 26 जुलाई को रिलीज होने के लिए तैयार है। हालांकि इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि की गई लेकिन सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा की गई है। इतना ही नहीं ट्वीट के मुताबिक ‘जवान’ का पहला गाना 26 जुलाई को रिलीज होने जा रहा है और उसका नाम ‘जिंदा’ है। वहीं शाहरुख खान के फैंस तो खुशी के मारे नाच रहे हैं और उन्हें इंतजार है तो इस गाने का। किंग खान के फैन पेज ने इसका दावा किया है।

क्या इस फिल्म के गाने को किया जाएगा रीक्रिएट

इतना ही नहीं यह भी कहा जा रहा है कि यह गाना 1955 के गाने को रीक्रिएट किया गया है। जी हां, मिली जानकारी के मुताबिक साल 1955 में आई फिल्म ‘श्री 420’ के गाने रमैया वस्तावैया को रीक्रिएट किया जा सकता है। फिलहाल इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी तो नहीं सामने आई है लेकिन कहा जा रहा है कि यह खबर पक्की है।

विजय के लुक को देख लोग रह गए हैरान

बता दें कि हाल ही में शाहरुख खान ने विजय सेतुपति के प्रिव्यू वीडियो से लुक को इंस्टाग्राम के जरिए शेयर किया है। उसमें विजय का इंटेंस लुक वाकई काफी खास है जिसे देख लोगों की एक्साइटमेंट 4 गुना बढ़ गई है। फिल्म में शाहरुख खान के ऑपोजिट नयनतारा नजर आने वाली है। वहीं दीपिका पादुकोण भी कैमियो रोल में दिखाई देंगी। फिल्म को लेकर लगातार चर्चा जोरों पर है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Rajat Dalal

मार्च 29, 2026

Priyanka Chopra

मार्च 29, 2026

Elvish Yadav

मार्च 29, 2026

Rakesh Bedi

मार्च 29, 2026

Aditya Uppal

मार्च 29, 2026