---Advertisement---

Jawan: फैंस ही नहीं इस हॉलीवुड एक्शन कोरियोग्राफर पर भी चढ़ा SRK का खुमार, BTS वीडियो शेयर कर कहीं ये बात

Jawan: 'जवान' फिल्म को न सिर्फ फैंस बल्कि बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड सेलेब्स तक से खूब प्यार मिल रहा है और इसी में से एक है हॉलीवुड एक्शन कोरियोग्राफर फ़र्डी फ़िशर। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर शाहरुख खान के एक वीडियो को शेयर करते हुए कैपश्न में कुछ ऐसा लिखा कि वह चर्चा में आ गए हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 10, 2023 11:00 पूर्वाह्न

jawan
Follow Us
---Advertisement---

Jawan: शाहरुख खान की हालिया रिलीज फिल्म ‘जवान‘ को लेकर जहां फैंस काफी एक्साइटेड थे। वहीं रिलीज के बाद इसे दुनिया भर में खूब प्यार मिल रहा है। फिल्म वर्ल्डवाइड 240 करोड रुपए का कलेक्शन कर चुकी है वहीं फिल्म को न सिर्फ फैंस बल्कि सितारे भी काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं अब इस फिल्म के एक्शन फिल्म के दीवाने एक हॉलीवुड स्टंट कोरियोग्राफर भी हो गए हैं और उन्होंने खुलेआम सोशल मीडिया पर शाहरुख खान के लिए प्यार लुटाते हुए नजर आए। उनके इस पोस्ट से यह साफ जाहिर है कि शाहरुख खान और उनकी टीम इस फिल्म के लिए किस कदर मेहनत कर चुकी है। आइए जानते हैं आखिर हॉलीवुड एक्शन कोरियोग्राफर ने क्या कहा।

एक्शन कोरियोग्राफी के लिए मशहूर हैं फ़र्डी फ़िशर

यह बात सच है कि जवान फिल्म को मजेदार और एक्शन सीक्वेंस बनाने के लिए कई हॉलीवुड स्टंट कोरियोग्राफर का योगदान रहा है। इस बात की जानकारी पहले भी सामने आई है कि जवान फिल्म के लिए एटली ने दुनिया भर के मशहूर कोरियोग्राफर को हायर किया था और इसी में से एक है फ़र्डी फ़िशर। हॉलीवुड के एक्शन कोरियोग्राफर ने फिल्म को और भी धमाकेदार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है और यही वजह है कि फिल्म रिलीज के बाद मिल रहे प्यार से वह भी काफी खुश है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है कि शूटिंग के दौरान टीम को कितनी मेहनत करनी पड़ी है। फ़र्डी फ़िशर अपनी फिल्म द ग्रे मैन और फास्ट एंड फ्यूरियस के लिए जाने जाते हैं।

हॉलीवुड स्टंट कोरियोग्राफर ने बताई सच्चाई

jawan

सोशल मीडिया पर हॉलीवुड स्टंट कोरियोग्राफर ने लिखा, “इस साल की शुरुआत में बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के साथ जवान के सेट पर वह कभी ना भूलने वाले दिन बिताए। जीवन में एक बार होने वाले इस चीज के लिए रेड चिलीज एंटरटेनमेंट को बहुत-बहुत बधाई। हमारे अत्यधिक रेपकेम के प्रोटोटाइप के साथ कैप्चर किए गए शाहरुख खान के इस सिग्नेचर रैप अराउंड स्टंट को देखना ना भूले। पहले दिन की कमाई आश्चर्यजनक 1.2 बिलियन।”

जवान की हुई अब तक इतनी कमाई

गौरतलब है कि शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ में ट्रक पर चलते हुए किंग खान का स्टंट करना लोगों को काफी पसंद आ रहा है। फैंस फिल्म को काफी पसंद कर रहे हैं और इस पर जमकर तैयार लुटा रहे हैं। सिर्फ 3 दिनों के अंदर फिल्म करीब 250 करोड़ की कमाई वर्ल्डवाइड कर चुकी है। इस फिल्म में शाहरुख खान के अपोजिट नयनतारा नजर आई थी और इसमें दीपिका पादुकोण स्पेशल अपीयरेंस के तौर पर दिखाई दी। इसके अलावा विजय सेतुपति, रिद्धि डोगरा और सान्या मल्होत्रा भी नजर आ रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Rajat Dalal

मार्च 29, 2026

Priyanka Chopra

मार्च 29, 2026

Elvish Yadav

मार्च 29, 2026

Rakesh Bedi

मार्च 29, 2026

Aditya Uppal

मार्च 29, 2026