---Advertisement---

Jawan Prevue: कभी सोल्जर तो कभी विलेन बनकर एक्शन करते नजर आए शाहरुख, दीपिका को देख सीटी बजा रहे लोग

Jawan Prevue: शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘जवान‘ का वीडियो वीडियो जारी किया गया है जो वाकई काफी खास है। जहां एक तरफ खूंखार लुक में जबरदस्त एक्शन करते हुए किंग खान नजर आ रहे हैं। वहीं उनका विलेन का किरदार भी देखने लायक है। कभी चेहरे पर पट्टी बांधकर तो कभी बालों को ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 10, 2023 11:48 पूर्वाह्न | Updated: जुलाई 10, 2023 1:00 अपराह्न

Jawan Prevue
Follow Us
---Advertisement---

Jawan Prevue: शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘जवान‘ का वीडियो वीडियो जारी किया गया है जो वाकई काफी खास है। जहां एक तरफ खूंखार लुक में जबरदस्त एक्शन करते हुए किंग खान नजर आ रहे हैं। वहीं उनका विलेन का किरदार भी देखने लायक है। कभी चेहरे पर पट्टी बांधकर तो कभी बालों को गंजा कर शाहरुख इंटेंस लुक में नजर आ रहे हैं। वहीं लोगों के बीच यह वीडियो काफी चर्चा में है और फैंस उसे ताबड़तोड़ पसंद कर रहे हैं। वीडियो को देख लोगों का एक्साइटमेंट लाजमी है क्योंकि इसमें ना सिर्फ शाहरुख खान बल्कि बॉलीवुड की मस्तानी दीपिका पादुकोण भी नजर आने वाली है। आइए जानते हैं क्या खास है इस प्रीव्यू वीडियो में।

प्रिव्यू वीडियो में फिल्म की खास झलक

कहने में दो राय नहीं है कि यह प्रीव्यू वीडियो वाकई काफी दिलचस्प है जिसके बाद आप एक बार फिर एक्शन के कायल हो जाएंगे। वीडियो में शाहरुख खान कभी सोल्जर बने हुए नजर आ रहे हैं तो कभी विलेन बन कर छा गए हैं। वहीं नयनतारा पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आ रही है। फिल्म में विजय सेतुपति भी अहम किरदार में है लेकिन इस सब से परे दीपिका पादुकोण को देख लोगों की बोलती बंद हो गई है क्योंकि इसकी किसी ने उम्मीद नहीं की थी। जवान को लेकर दीपिका का नाम किसी सरप्राइज से कम नहीं है लेकिन अब वह इस वीडियो में एक्शन और लड़ाई करती नजर आ रही है। ऐसे में फैंस सीटियां बजाने को मजबूर हो रहे हैं।

यहां देखें Video:-

ट्रेलर को लेकर लोगों की बढ़ गई बेचैनी

इस वीडियो को देख लोगों की एक्साईटमेंट बरकरार है। वहीं बीते दिनों शाहरुख खान ने दमदार अंदाज में इस फिल्म की घोषणा की थी और एक वीडियो शेयर कर लिखा था, “मैं पुण्य हूं या पाप हूं? मैं भी आप हूं। जवान का प्रीव्यू 10 जुलाई को।” बता दें कि या फिर 7 सितंबर 2023 को हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज होने के लिए तैयार है। कहा जा रहा है कि जवान का ट्रेलर जल्द जारी किया जाएगा और लोगों के बीच फिलहाल ट्रेलर को लेकर बज बना हुआ है। एटली के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में शाहरुख के ऑपोजिट नयनतारा और फातिमा सना शेख नजर आने वाली हैं। वहीं अब दीपिका किस स्पेशल रोल में नजर आएंगी यह देखना वाकई दिलचस्प है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026