---Advertisement---

Jawan: शाहरुख खान के Not Ramaiya Vastavaiya गाने ने फैंस को थिरकाने पर किया मजबूर, इस दिन होगा रिलीज

Jawan: 'जवान' फिल्म से एक और गाना जल्द ही जारी किया जाएगा जिसकी एक झलक शाहरुख खान ने फैंस को दिखाई है। 'नोट रमैया वस्तावैया' गाने से यह क्लिप सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और फैंस इसे खूब पसंद भी कर रहे हैं। गाने को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं वहीं शाहरुख खान का इस गाने में अंदाज भी देखने लायक है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 28, 2023 3:31 अपराह्न

Jawan
Follow Us
---Advertisement---

Jawan: शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान‘ पिछले कुछ समय से लगातार सुर्खियों में है और ऐसे में लोगों की एक्साइटमेंट बढ़ाने में किंग खान कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इस बीच ट्रेलर को लेकर लगातार अटकलें लगाई जा रही है कि यह कब रिलीज होगी। फैंस को इसका बेसब्री से इंतजार है लेकिन इस सबके बीच किंग खान एक बार फिर फैंस को ट्रीट देते हुए अपकमिंग सॉन्ग को लेकर एक बड़ी जानकारी दी है। जी हां, दरअसल ‘जवान’ फिल्म से एक और गाना ‘नोट रमैया वस्तावैया’ जल्द जारी किया जाएगा जिसकी एक झलक सोशल मीडिया पर शाहरुख खान ने फैंस को दिखाई है।

क्लिप में अलग अंदाज में नजर आए शाहरुख खान

शाहरुख खान ने गाने से 3 क्लिप शेयर कर कैप्शन में गाने की जानकारी दी है । ‘नोट रमैया वस्तावैया’ गाना कल यानी 29 अगस्त को जारी किया जाएगा जिसमें शाहरुख खान अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। ऑल ब्लैक लुक में उनका हिप हॉप स्टाइल सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में है और वह अलग अंदाज से फैंस को थिरकाने के लिए मजबूर कर रहे हैं। शाहरुख खान अपने इस गाने में आईकॉनिक सिगनेचर स्टेप को भी करते हुए दिखे हैं और यह फैंस को इस गाने के लिए और बेकरार बना रही है। इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और फिलहाल बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

ट्रेलर को लेकर लोग कर रहे हैं इंतजार

जहां तक ट्रेलर रिलीज की बात करें तो कहा जा रहा था कि 28 अगस्त को ट्रेलर जारी किया जाएगा लेकिन फिलहाल इस पर सस्पेंस बरकरार है और इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। ऐसे में देखना दिलचस्प है कि आखिर कब शाहरुख खान की फिल्म का ट्रेलर जारी होता है। गौरतलब है कि शाहरुख खान और नयनतारा स्टारर इस फिल्म को लेकर फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं जिसमें दीपिका पादुकोण कैमियो रोल में नजर आने वाली है। यह फिल्म 7 सितंबर को दस्तक देने के लिए तैयार है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Cocktail 2 Box Office Collection Day 9

जून 28, 2026

Gaurav Khanna Akanksha Chamola Divorce

जून 28, 2026

Health Tips

जून 28, 2026

Prediabetes

जून 27, 2026

Hardik Pandya

जून 27, 2026

Viral Video

जून 27, 2026