---Advertisement---

Jawan: रिलीज से पहले ही चारों तरफ SRK का क्रेज, क्या ‘पठान’ और ‘गदर 2’ को ओपनिंग डे पर चटा पाएगी धूल

Jawan: शाहरुख खान और नयनतारा की फिल्म 'जवान' को लेकर क्रेज़ बरकरार है और ऐसे में थिएटर के बाहर लंबी लाइन लगी हुई है। लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि कब किंग खान की फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज होगी और वह उसका आनंद उठा सकेंगे। फिल्म को लोग देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं और एडवांस बुकिंग के मामले में भी शाहरुख खान का कोई जवाब नहीं है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 6, 2023 2:15 अपराह्न | Updated: सितम्बर 10, 2023 11:08 पूर्वाह्न

JAWAN
Follow Us
---Advertisement---

Jawan: शाहरुख खान और नयनतारा की फिल्म ‘जवान‘ को लेकर चारों तरफ क्रेज बरकरार है। रिलीज से पहले ही फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में इंतजार की घड़ियां धीरे-धीरे कम होती जा रही है लेकिन लोगों के बीच क्रेज तो मानो बढ़ता ही जा रहा है। जहां सिनेमाघर के बाहर रात के 2 बजे से ही लंबी लाइन लगी हुई है। थिएटर के बाहर लंबी लाइन इस बात का सबूत है कि इस फिल्म को लेकर लोग कितना एक्साइटेड हैं। वहीं हर तरफ ताबड़तोड़ टिकट बुकिंग की जा रही है। सुबह से लोग फिल्म को देखने से कोई मौका नहीं छोड़ना चाहते हैं इसलिए हर शो हॉउसफुल है।

ओपनिंग डे पर हो सकती है फिल्म की कमाई

शाहरुख खान की क्रेज और फिल्म को लेकर डिमांड को देखते हुए यह कहा जा रहा है कि फिल्म ओपनिंग डे पर कुछ कमाल दिखाएंगी। एटली कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म को लेकर उम्मीद जताई जा रही है की फिल्म ओपनिंग डे पर कम से कम 60 करोड़ की कमाई करेगी। अगर ऐसा होता है तो शाहरुख खान के नाम एक और रिकॉर्ड दर्ज हो सकता है। इसमें कोई दो राय नहीं है कि किंग खान इसमें कोई मौका नहीं छोड़ना चाहेंगे।

‘पठान’ और ‘गदर 2’ की हुई थी ओपनिंग पर इतनी कमाई

कमाई के मामले में शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ पहले से एक रिकॉर्ड दर्ज कर चुकी है लेकिन अब कहा जा रहा है कि उनकी फिल्म ‘जवान’ भी इस रेस में आगे निकल सकती है। जहां तक शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ की बात करें तो इसने ओपनिंग डे पर 57 करोड रुपए की कमाई की थी। इस फिल्म में जॉन अब्राहम, दीपिका पादुकोण और कैमियो रोल में सलमान खान नजर आए थे। वहीं दूसरी तरफ हाल ही में रिलीज हुई अमीषा पटेल और सनी देओल की फिल्म ‘ग़दर 2’ ने ओपनिंग डे पर 41 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। ऐसे में देखना दिलचस्प होने वाला है कि क्या इन रिकॉर्ड्स को तोड़कर शाहरुख खान की ‘जवान’ आगे निकल जाती है।

एडवांस बुकिंग है लगातार जारी

गौरतलब है कि शाहरुख खान और नयनतारा की फिल्म जो एटली के निर्देशन में बनाई गई है। यह एक मल्टी स्टारर फिल्म है। इस फिल्म में रिद्धि डोगरा, सान्या मल्होत्रा विजय सेतुपति जैसे किरदार नजर आने वाले हैं। वहीं फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बरकरार है। फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर रही है और एडवांस बुकिंग लगातार जारी है। एक रिपोर्ट में कहा गया था कि दिल्ली में रिलीज से पहले ही करीब ढाई करोड़ की कमाई हो चुकी है तो मुंबई में डेढ़ करोड़ की कमाई फिल्म ने कर ली है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026