---Advertisement---

Jawan: इन शहरों में रिलीज से पहले ‘गदर’ मचा रही SRK की मल्टीस्टारर फिल्म,ओपनिंग डे पर हो सकती है इतनी कमाई!

Jawan: शाहरुख खान की फिल्म जवान को लेकर देश भर में क्रेज बरकरार है लेकिन कुछ शहरों में इसका बोलबाला ज्यादा देखने को मिल रहा है। दिल्ली एनसीआर और मुंबई जैसे शहर में फिल्म को जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है। रिलीज से पहले ही कमाई के मामले में यह रिकॉर्ड तोड़ रही है। इन सब को देखते हुए ओपनिंग डे की कमाई को लेकर भी अटकलों का बाजार गर्म है। अब देखना दिलचस्प है कि नयनतारा और शाहरुख खान की फिल्म क्या कमाल दिखा पाती है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 4, 2023 11:25 पूर्वाह्न | Updated: सितम्बर 4, 2023 12:03 अपराह्न

jawan
Follow Us
---Advertisement---

Jawan: शाहरुख खान की फिल्म जवान सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। फिल्म के रिलीज से पहले ही इसका क्रेज पिछले कुछ समय से बरकरार है और अब जब रिलीज को सिर्फ दो दिन बचे हैं। टिकट की धड़ाधड़ बुकिंग हो रही है। दिल्ली और मुंबई जैसे शहरों में जवान गदर मचा रही है और इसे लेकर फैंस काफी एक्साइटेड है। कहने में दो राय नहीं है कि शुरुआती आंकड़े को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि यह फिल्म पठान से ज्यादा कमाई करेगी। इसका ओपनिंग डे कलेक्शन जबरदस्त होने वाला है। सोशल मीडिया पर जारी आंकड़ों की माने तो फिल्म ओपनिंग डे पर ही रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर सकती है। ऐसे में आइए जानते हैं एडवांस बुकिंग और ओपनिंग डे पर कैसा रह सकता है फिल्म का हाल।

दिल्ली और मुंबई में हुई इतनी कमाई

एक रिपोर्ट की माने तो शाहरुख खान की फिल्म को लेकर सबसे ज्यादा क्रेज दिल्ली एनसीआर और मुंबई जैसे शहर में देखने को मिल रहा है। दिल्ली में इस फिल्म को लेकर ऑक्यूपाइड रेट 22% है तो मुंबई में 18 परसेंट। वहीं अगर रिलीज से पहले एडवांस बुकिंग और कमाई की बात करें तो इसके आंकड़े जानकर आप हैरान रह जाएंगे। जी हां, इस रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली में लगभग ढाई करोड रुपए की कमाई तो मुंबई में डेढ़ करोड़ की कमाई हो चुकी है। इतना ही नहीं देश के अलग-अलग शहरों में इस फिल्म को लेकर लोगों के बीच एक्साइटमेंट है और कहा जा रहा है कि फिल्म जबरदस्त कमाई करने वाली है।

ओपनिंग डे पर कितनी कमाई करेगी शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान

अगर शाहरुख खान के जलवे और जवान को लेकर क्रेज इन दोनों को मिला दिया जाए तो कहना गलत नहीं होगा कि ओपनिंग डे पर ही फिल्म खूब कमाई कर सकती है। वहीं अगर सोशल मीडिया पर अटकलों को देखा जाए तो कहा जा रहा है कि फिल्म लगभग 17 करोड़ की कमाई ओपनिंग डे पर तो करना तय है। खैर शाहरुख खान का जलवा किस कदर सिनेमाघर में देखने को मिलने वाला है यह कहना अभी जल्दबाजी होगी। फिल्म रिलीज में अभी भी 2 दिन रह रहे हैं। बता दें कि शाहरुख खान की फिल्म में नयनतारा लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आने वाली है तो फिल्म के विलेन किरदार में विजय सेतुपति दिखाई देंगे। वही स्पेशल अपीयरेंस में दीपिका पादुकोण नजर आने वाली है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026