---Advertisement---

Jawan: Shah Rukh Khan के साथ रोमांस करने के लिए Nayanthara ने ली इतनी मोटी रक़म, जानकर हो जाएंगे हैरान 

Jawan में Nayanthara पहली बार Shah Rukh Khan के साथ पर्दे पर रोमांस करतीं नज़र आएंगी। इस फ़िल्म के साथ वह बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। वहीं फ़िल्म के लिए उनकी सैलरी को लेकर कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह कहा जा रहा है कि उन्होंने शाहरुख़ के साथ रोमांस करने के लिए 11 करोड़ से भी अधिक की रक़म ली है।

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: सितम्बर 6, 2023 2:45 अपराह्न

Google
Follow Us
---Advertisement---

Jawan: तमिल फ़िल्मों की स्टार अभिनेत्री नयनतारा हिंदी फ़िल्मों के किंग यानी शाहरुख़ खान की फ़िल्म ‘जवान’ के साथ बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। फ़िल्म में नयनतारा और शाहरुख़ रोमांस करते दिखने वाले हैं जिसको लेकर उनके फैंस काफी उत्साहित हैं। इसी बीच कई मीडिया रिपोर्ट्स सामने आई हैं जिनमें यह बताया जा रहा है कि शाहरुख़ के साथ इस फ़िल्म में पुलिस ऑफिसर बनने के लिए साउथ की इस ब्यूटी ने मोटी रक़म ली है।

 

Nayanthara ने Jawan में Shah Rukh Khan के साथ रोमांस करने की ली इतनी फीस

आपको बता दें कि कि हाल ही में आईं मीडिया रिपोर्ट्स में यह कहा जा रहा है कि Nayanthara ने Shah Rukh Khan के साथ फ़िल्म ‘Jawan’ करने के लिए 11 करोड़ से 30 करोड़ रुपये के बीच की रकम ली है। हालांकि उन्होंने स्पष्ट रूप से कितने पैसे चार्ज किये हैं, इसको लेकर कुछ भी आधिकारिक तौर पर पता नहीं चल पाया है। 

आपको बता दें कि Nayanthara को भारतीय फ़िल्म इंडस्ट्री की सबसे महान अभिनेत्रियों में गिनी जाता है। इसके चलते उन्हें ‘भारतीय सिनेमा की महिला सुपरस्टार’ की उपाधि दी गई है। वहीं उनकी आने वाली फ़िल्म ‘Jawan’ का दर्शकों में ग़ज़ब का क्रेज़ है जिसको देखते हुए कई लोग यह क़यास लगा रहे हैं कि फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर 70 करोड़ की ओपनिंग करेगी। 

एटली कि इस एक्शन एंटरटेनर के लिए Shah Rukh Khan ने ली इतनी रक़म 

एटली द्वारा निर्देशित ‘Jawan’ 300 करोड़ के बजट में बनी है। फ़िल्म में कई शानदार एक्शन सीक्वेंस भी रखे गए हैं जिन्हें देखने के लिए लोग बेताब हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार Shah Rukh Khan ने इस फ़िल्म के लिए 100 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ दीपिका पादुकोण ने ‘Jawan’ में एक कैमियो के लिए 15 से 30 करोड़ की रक़म चार्ज की है। अब इन रिपोर्ट्स में कितनी सच्चाई है इस बारे में तो कुछ भी पक्के तौर पर नहीं कहा जा सकता, लेकिन इतना ज़रूर कहा जा सकता है कि फ़िल्म ‘Jawan’ बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ने के लिए बिल्कुल तैयार है। 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 8, 2026

Rise and Fall 2

अक्टूबर 8, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 6

अक्टूबर 8, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 62

अक्टूबर 8, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 14

अक्टूबर 8, 2026

Rajpal Yadav

अक्टूबर 8, 2026