---Advertisement---

‘रॉकी और रानी’ के ‘ढिंढोरा बाजे रे’ गाने से Jaya Bachchan का लुक वायरल, एक्सप्रेशन देख लोग ले रहे चटकारे

Jaya Bachchan: फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी‘ फिलहाल फैंस के बीच काफी चर्चा में है। यह एक मल्टीस्टारर फिल्म है जिसमें जया बच्चन भी नजर आने वाली है। बीते दिनों इसका गाना ‘ढिंढोरा बाजे रे’ रिलीज किया गया जिसमें आलिया भट्ट और रणवीर सिंह को छोड़ लोगों की निगाहें जया बच्चन पर अटक ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 25, 2023 2:44 अपराह्न

JAYA BACHCHAN
Follow Us
---Advertisement---

Jaya Bachchan: फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी‘ फिलहाल फैंस के बीच काफी चर्चा में है। यह एक मल्टीस्टारर फिल्म है जिसमें जया बच्चन भी नजर आने वाली है। बीते दिनों इसका गाना ‘ढिंढोरा बाजे रे’ रिलीज किया गया जिसमें आलिया भट्ट और रणवीर सिंह को छोड़ लोगों की निगाहें जया बच्चन पर अटक गई है। दरअसल जया इस गाने में एक ही एक्सप्रेशन के साथ काफी गुस्से में नजर आ रही है जिसे देख फैंस मजेदार रिएक्शंस दे रहे हैं। एक्ट्रेस को लोग खूब ट्रोल कर रहे हैं। यह बात सच है कि जया सोशल मीडिया पर आए दिन ट्रोलर्स के निशाने पर होती है और अपने गुस्सैल बिहेवियर के लिए जानी जाती है।

आखिर क्यों चर्चा में आई जया

जहां तक ‘ढिंढोरा बाजे रे’ गाने की बात करें तो इसमें दुर्गा पूजा के पंडाल को दिखाया गया है। जहां हर तरफ खुशी का माहौल है और इसमें रणवीर और आलिया जबरदस्त डांस करते हुए नजर आते हैं। हालांकि जया बच्चन का चेहरा गुस्से से भरा देख लोग कंफ्यूज हैं कि आखिर वह हमेशा एक ही चेहरे को कैसे रखती हैं लोगों का कहना है कि वह गाने में भी वैसी ही दिखाई दे रही है जिस तरह वह रियल में है। गुस्सा सोशल मीडिया पर फिलहाल जया बच्चन का लुक काफी चर्चा में है और लोग मजे लेने में बिल्कुल भी पीछे नहीं है।

यूजर्स ले रहे हैं मजे

इस तस्वीर को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा “तो जया बच्चन अपने रियल किरदार को निभा रही है। एक और यूजर ने कहा कि “इतना भी रियल नहीं होना था।”

एक और यूजर का कहना है कि “कुछ तो एक्टिंग कर ली होती हमेशा गुस्सा दिखाना जरूरी नहीं है।” फोटो को देख लोग मजाक उड़ाने में पीछे नहीं रहे हैं।

गुस्सैल स्वभाव के लिए चर्चा में होती हैं जया

गौरतलब है कि जया बच्चन अपने गुस्सैल स्वभाव के लिए जानी जाती हैं। वह आए दिन मीडिया को भी फटकार लगाती हैं। वहीं रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की बात करें तो यह 28 जुलाई 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। इस फिल्म में जया बच्चन के अलावा शबाना आजमी और धर्मेंद्र भी नजर आने वाले हैं। करण जौहर निर्देशित इस फिल्म को लेकर लोग काफी एक्साइटेड हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ram Gopal Varma

मार्च 30, 2026

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 11

मार्च 30, 2026

Actor Rahul Arunoday Banerjee

मार्च 30, 2026

Sonam Kapoor

मार्च 30, 2026

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Rajat Dalal

मार्च 29, 2026