---Advertisement---

Jhalak Dikhhla Jaa 11: जज और कंटेस्टेंट करेंगे जबरदस्त धमाल, शोएब इब्राहिम संग मलाइका की केमिस्ट्री ने बनाया दीवाना

Jhalak Dikhhla Jaa 11: शोएब इब्राहिम और मलाइका अरोड़ा की केमिस्ट्री 'झलक दिखला जा 11' में जल्द देखने को मिलेगा जिसका प्रोमो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। फैंस इस प्रोमो को खूब पसंद कर रहे हैं और मलाइका की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। कहने में दो राय नहीं है कि दोनों का दिलकश अंदाज देखने लायक है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 17, 2023 2:01 अपराह्न

Jhalak Dikhhla Jaa 11
Follow Us
---Advertisement---

Jhalak Dikhhla Jaa 11: सेलिब्रिटी डांसिग रियालिटी शो ‘झलक दिखला जा 11’ फिलहाल काफी चर्चा में है। शो को लोग काफी पसंद भी कर रहे हैं और जज बनी मलाइका अरोड़ा अपने अंदाज से लाइमलाइट चुराने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। वहीं शो के पॉपुलर कंटेस्टेंट की बात करें तो लिस्ट में शोएब इब्राहिम का नाम टॉप पर शुमार है। शोएब के डांस से लेकर उनके लुक तक को देख लड़कियां क्रेजी हो जाती है। ऐसे में स्टेज पर जबरदस्त धमाल होने वाला है जब कंटेस्टेंट और जज एक दूसरे के साथ परफॉर्म करेंगे तो जागेगा रोमांस और मस्ती का तड़का। आइए देखते हैं क्या है खास इस प्रोमो में।

मलाइका और इब्राहिम के बीच जबरदस्त रोमांस

जहां तक इस प्रोमो की बात करें तो इसमें मलाइका अरोड़ा नियॉन बॉडीकॉन ड्रेस में नजर आ रही है। वहीं शोएब इब्राहिम उन्हें अपनी गोद में उठाकर उनके साथ रोमांटिक केमिस्ट्री दिखाते हुए नजर आते हैं। दोनों के बीच का रोमांस और केमिस्ट्री वाकई काफी दिलकश है और फैंस को एक्साइटेड करने के लिए काफी है। इस वीडियो को शेयर करते हुए सोनी टीवी ने कैप्शन में लिखा, “जागेगा रोमांस और मस्ती का तड़का जब स्टेज पर होंगे जज और कंटेस्टेंट के कमाल मोमेंट्स। देखिए झलक दिखला जा आज रात।”

जबरदस्त मस्ती का तड़का

अगर प्रोमो में आगे की बात करें तो इसमें राजीव ठाकुर भी मस्ती का तड़का लगाते हुए नजर आएंगे। स्टेज पर जबरदस्त माहौल बनेगा। इस दौरान प्रोमो में अरशद वारसी भी नजर आ रहे हैं और यह तो तय है कि अपकमिंग एपिसोड में काफी मस्ती होने वाले हैं जिसे देखने के लिए आप सोनी टीवी पर इस शो को देख सकते हैं।

दिलकश अंदाज पर फैंस हुए फ़िदा

‘झलक दिखला जा 11’ को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। मलाइका के साथ शोएब इब्राहिम केमिस्ट्री ने लोगों का दिल जीत लिया। इसमें कोई दो राय नहीं है कि उनका अंदाज वाकई सबसे हटके है पर शोएब इब्राहिम हाल ही में दीपिका कक्कर संग अपने बेटे का इस दुनिया में स्वागत कर चुके हैं। वहीं मलाइका अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में रहती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Budaun Viral Video

अगस्त 12, 2026

The Traitors 2

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026