---Advertisement---

Jigra: ड्रग्स मामले में फंसे वेदांग रैना को बचाने के लिए जुनूनी दिखीं Alia Bhatt, Trailer देख ये क्या कह गई अनन्या पांडे

Jigra: आलिया भट्ट की फिल्म 'जिगरा' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद ट्रेंड में है और इसमें वह भाई को बचाने के लिए जुनूनी नजर आ रही है।आइए देखते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 26, 2024 11:56 पूर्वाह्न

Jigra
Follow Us
---Advertisement---

Jigra:  आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की फिल्म ‘जिगरा‘ (Jigra) फिलहाल काफी चर्चा में है जिसमें उनके भाई के किरदार में नजर आने वाले हैं वेदांग रैना (Vedang Raina)। फिल्म का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं क्योंकि यह कहानी काफी अलग होने वाली है। भाई और बहन के बीच रिश्ते की इस कहानी को देखने के लिए फैंस इंतजार कर रहे हैं और ऐसे में फिल्म का जबरदस्त ट्रेलर रिलीज किया गया है जो निश्चित तौर पर काफी इमोशनल है। इसे देखने के बाद आप भी आलिया की एक्टिंग और भाई को लेकर जुनून के लिए दीवाने हो जाएंगे। आइए देखते हैं।

Jigra में भाई को बचाने के लिए Alia Bhatt करेगी किस हद को पार

जहां तक ट्रेलर की बात करें तो इसमें आप देख सकते हैं की आलिया भट्ट के भाई वेदांग रैना यानी अंकुर को जेल हो जाता है जिसके बाद उसे जेल से छुड़ाने के लिए हर हद पार करने के लिए तैयार रहती है। सत्या यानी आलिया का भाई को लेकर प्यार देख आप इमोशनल हो जाएंगे। विदेश में अंकुर फंसा हुआ है और सत्या उसे बचाने के लिए एड़ी चोटी की जोर लगा देती है। ट्रेलर में आप देखेंगे कि आलिया को उनके भाई अंकुर से मिलने नहीं दिया जाता है जिसकी वजह से वह अपने हाथ के नस काट लेती है ताकि वह अपने भाई से मिल सके।

Jigra Trailer देख Alia Bhatt के लिए Ananya Panday ने कहीं ये बात

इस ट्रेलर को शेयर करते हुए आलिया भट्ट ने कैप्शन में लिखा, “सब सेट है जिगरा थीएट्रिकल ट्रेलर आउट।” इस ट्रेलर में आप देखेंगे कि अनाथ आलिया भट्ट के रिश्तेदार मुसीबत में उनका साथ नहीं देते हैं और ऐसे में वह अपने भाई को बचाने की जिम्मेदारी खुद उठाती है। इस ट्रेलर को देखने के बाद अनन्या पांडे ने कमेंट में लिखा, ‘क्रेजी’।

कब रिलीज हो रही Alia Bhatt की Jigra

भाई और बहन की यह कहानी निश्चित तौर पर आपको इमोशनल कर देने के लिए काफी है। फिल्म 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। वसन बाला के निर्देशन में बनी इस फिल्म के प्रोड्यूसर करण जौहर, अपूर्व मेहता, आलिया भट्ट, शाहीन भट्ट और सोमन मिश्रा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Thyroid

मार्च 30, 2026

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026