---Advertisement---

Jigra Teaser: गोलीबारी और जबरदस्त एक्शन के बीच Alia Bhatt दिखीं बेखौफ! भाई-बहन की यह कहानी है इमोशनल

Jigra Teaser: आलिया भट्ट की फिल्म 'जिगरा' फिलहाल काफी चर्चा में है और इसका टीजर देखने के बाद लोग एक्साइटेड हो गए हैं। आइए देखते हैं क्या है इसमें खास।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 8, 2024 1:53 अपराह्न

Jigra Teaser
Follow Us
---Advertisement---

Jigra Teaser: आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और वेदांग रैना (Vedang Raina) की फिल्म ‘जिगरा‘ (Jigra) को लेकर पिछले कुछ दिनों से लगातार बज बरकरार है। ऐसे में टीजर जारी किया गया है। एक्शन और इमोशन से भरपूर इस फिल्म के टीज़र को देखने के बाद आप जरूर भावुक हो जाएंगे। निश्चित तौर पर आलिया ने लोगों के दिल को जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ा है। वसन बाला के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म की कहानी काफी इमोशनल है जो भाई और बहन की जिंदगी पर आधारित है। आइए देखते हैं क्या है इस टीजर में।

Jigra Teaser में Alia Bhatt का अंदाज

जहां तक इस टीजर की बात करें तो इसकी शुरुआत आलिया भट्ट से होती है जो अपनी कहानी बता रही है। वह कहती है, “मां को भगवान ले गए पापा ने खुद की जान ले ली दूर के रिश्तेदार ने पनाह दी और खाली किराया वसूल किया छोड़ो ना भाटिया साहब कहानी बहुत लंबी है भाई के पास वक्त बहुत कम है।” उसके बाद आवाज आती है तो फिर उड़ा देते हैं ना जेल की दीवार।

Jigra इमोशनल टीजर देख हो जाएंगे भावुक

यह टीज़र काफी इमोशनल है जिसमें आलिया यानी सत्या अपने भाई को जेल से छुड़ाने के लिए हर संभव कोशिश करती हुई नजर आती है। इस फिल्म में मनोज पाहवा मुख्य किरदार में नजर आ रहे हैं जो हर संभव आलिया भट्ट की मदद कर रहे हैं। टीजर में डायलॉग काफी जबरदस्त है जिसमें एक जगह पर मनोज आलिया भट्ट से यह कहते नजर आते हैं कि बच्चन नहीं बनना है बचकर निकलना है। इस पर आलिया कहने है अब तो बच्चन ही बनना है।

कब रिलीज हो रही है Alia Bhatt की Jigra

टीजर में एक से बढ़कर एक जबरदस्त एक्शन के साथ गोलीबारी और आलिया भट्ट का बेखौफ अंदाज लोगों को हैरान करने के लिए काफी है। यह फिल्म 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में करण जौहर के साथ मिलकर आलिया भट्ट ने प्रोड्यूसर की भी जिम्मेदारी संभाली है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026