---Advertisement---

Joker: Folie à Deux: ट्रेलर में लेडी गागा और जोकिन फीनिक्स के धमाकेदार अंदाज ने जीता फैंस का दिल, जानिए कब हो रही रिलीज

Joker: Folie à Deux: जोकर देखने के बाद लोग आगे की कहानी जानने के लिए बेताब थे और ऐसे में मेकर्स ने खास तोहफा दिया है। इसका ट्रेलर जारी कर दिया गया, लेडी गागा अपने अंदाज से फैंस को खूब इंप्रेस कर रही है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 10, 2024 5:31 अपराह्न

Joker: Folie à Deux
Follow Us
---Advertisement---

Joker: Folie à Deux: साल 2019 में आई फिल्म ‘जोकर’ को लोगों ने काफी पसंद किया था। इस हॉलीवुड फिल्म के फैंस लंबे समय से Joker: Folie a Deux का इंतजार कर रहे थे और ऐसे में ऑफिशल टीजर और ट्रेलर जारी कर दिया गया है। एक बार फिर अलग कहानी देखने को मिलने वाली है और ट्रेलर में हॉलीवुड स्टार्स की जोड़ी एक बार फिर चर्चा में है। निर्देशक टॉड फिलिप्स के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया तो यह ट्रेंड में है। फैंस इस फिल्म की रिलीज को लेकर इंतजार करने लगे।

ट्रेंड में है फिल्म का ट्रेलर

2 मिनट 24 सेकंड के इस टीजर ट्रेलर में लेडी गागा और जोकिन फीनिक्स नजर आ रहे हैं। कभी दोनों के बीच रोमांटिक सेन को दिखाया गया है तो दोनों अपने अंदाज से सुर्खियों में आ गए हैं। यही वजह है कि यह ट्रेलर फिलहाल यूट्यूब पर नंबर 6 पर ट्रेंड में है। इस बार की कहानी भी काफी अलग है। फिल्म में जोकिन Arthur Fleck यानी जोकर के किरदार में दिखाई देने वाले हैं तो लेडी गागा हार्ले क्विन।

खास है कहानी और डायलॉग

अगर फिल्म की कहानी की बात करें तो यह काफी अलग होने वाली है। इसमें लेडी गागा को मरीज के रूप में दिखाया गया है। वहीं एक डायलॉग में यह कहा जाता है कि “मैं आपको बताऊंगा कि क्या बदलाव आया है मैं अब अकेला नहीं हूं।” इस फिल्म की कहानी शहर के अंधेरे इलाके के इर्द-गिर्द घूमती है। अब इसमें क्या खास होने वाला है इसे जानने के लिए फैंस इंतजार कर रहे हैं।

इस दिन रिलीज होने वाली है हॉलीवुड फिल्म

लेडी गागा, फिनिक्स, कैथरीन कीनर और ब्रेंडन ग्लीसन मुख्य किरदार के तौर पर नजर आने वाले हैं। ट्रेलर 10 अप्रैल 2024 को जारी किया गया तो यह सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है। वहीं रिलीज तारीख की बात करें तो यह 4 अक्टूबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mainpuri Viral Video

सितम्बर 16, 2026

Viral Video

सितम्बर 16, 2026

Viral Video

सितम्बर 16, 2026

Lucknow Viral Video

सितम्बर 16, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 40

सितम्बर 16, 2026

Bigg Boss 20

सितम्बर 16, 2026