---Advertisement---

Jr NTR Prashanth Neel के ड्रीमी प्रोजेक्ट के अलावा War 2 में भी उड़ाएंगे गर्दा! देखें आने वाली फिल्मों की लिस्ट जो है फैंस के लिए सरप्राइज

Jr NTR: जूनियर एनटीआर अपना जन्मदिन मना रहे हैं और ऐसे में आइए जानते हैं इस खास मौके पर आने वाले साल में फैंस को कौन-कौन से से सरप्राइज मिलने वाले हैं और उनकी अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 20, 2025 7:00 पूर्वाह्न

Jr NTR
Follow Us
---Advertisement---

Jr NTR: जूनियर एनटीआर वह नाम जिनका न सिर्फ साउथ बल्कि बॉलीवुड में भी एक गजब क्रेज देखने को मिलता है। अपनी हर फिल्म से वह चर्चा में होते हैं लेकिन आने वाले समय में वह आपको किन फिल्मों से दीवाना बनाने के लिए तैयार है। Jr NTR का धमाका आखिर किन फिल्मों में देखने को मिलेगा जिसे लेकर लोगों के बीच एक्साइटमेंट पिछले लंबे समय से बरकरार है। प्रशांत नील के साथ ड्रीम प्रोजेक्ट हो या फिर ऋतिक रोशन के साथ वॉर 2 लोगों के बीच एक अलग ही जोश देखने को मिल रहा है। इस सब के बीच आइए जानते हैं आज यानी 20 मई को जन्मदिन के मौके पर जूनियर एनटीआर की अपकमिंग मूवीज।

Jr NTR प्रशांत नील की फिल्म जल्द हो रही है रिलीज

जूनियर एनटीआर और प्रशांत नील की फिल्म भले ही टाइटल की अनाउंसमेंट ना की गई हो लेकिन वर्ल्डवाइड इस फिल्म को लेकर रिलीज की घोषणा कर दी गई है। 25 जून 2026 को यह फिल्म रिलीज होने वाली है तो वहीं इसे लेकर जूनियर एनटीआर के जन्मदिन पर खास तोहफा लोगों को मिल सकता है।

Nelson Dilipkumar की फिल्म में जूनियर एनटीआर

हिंदुस्तान टाइम्स रिपोर्ट के मुताबिक Jr NTR नेल्सन दिलीप कुमार के साथ Naga Vamsi की फिल्म में दिख सकते हैं। इस बारे में खुद उन्होंने इशारों इशारों में पुष्टि की। उन्होंने कहा, “ज्यादा बात करूंगा तो वामसी की नजर मेरे पर पड़ जाएगी। वह बहुत जल्द अनाउंसमेंट कर सकता है।”

War 2 में पहले ही कोलैब कर चुके हैं Jr NTR

Hrithik Roshan के साथ जूनियर एनटीआर की वॉर 2 अगस्त 2025 में रिलीज हो सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक जूनियर एनटीआर इस फिल्म में नजर आ सकते हैं। दोनों को एक साथ देखना एक्साइटिंग होने वाला है। यह फिल्म निश्चित तौर पर ड्रीम प्रोजेक्ट से कम नहीं है जिसे लेकर 20 मई को पुष्टि हो सकती है।

Devara Part 2 का है लोगों को इंतजार

पिंकविला के मुताबिक देवरा पार्ट 2 की भी लोगों को उम्मीद है। Jr NTR जाह्नवी कपूर के साथ देवरा में नजर आए थे। दोनों की जोड़ी को लोगों ने काफी पसंद किया। फिल्म को मिली जुली प्रतिक्रिया तो मिली लेकिन इसके दूसरे पार्ट को भी जारी किया जा सकता है क्योंकि देवरा पार्ट 1 के बाद पार्ट 2 को लेकर लोग इंतजार में है। मेकर्स ने पहले ही अनाउंसमेंट कर दी है तो उम्मीद है कि यह 2027 में ऑन फ्लोर होगी।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ramayana Song

अक्टूबर 25, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 24, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 9

अक्टूबर 24, 2026

Sushant Singh Rajput

अक्टूबर 24, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 1

अक्टूबर 24, 2026

Kaun Banega Crorepati 18

अक्टूबर 24, 2026