---Advertisement---

Jr NTR क्यों पब्लिक के बीच हुए इरिटेट, वायरल वीडियो में फैंस के पागलपन को देख लगाई फटकार

Jr NTR: साउथ स्टार हॉस्पिटल के उद्घाटन समारोह में पहुंचे लेकिन फैंस ने कुछ इस कदर अपना दीवानापन दिखा दिया कि एक्टर हुए खफा, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखें क्या हुआ।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 10, 2026 11:00 पूर्वाह्न

Jr NTR
Follow Us
---Advertisement---

Jr NTR: साउथ के दिग्गज स्टार्स की बात करें तो निश्चित तौर पर इस लिस्ट में जूनियर एनटीआर का नाम शामिल है जो अपने फैंस को दीवाना बनाने के लिए जाने जाते हैं। यह सच है कि उनकी एक झलक मात्र देखने के बाद फैंस क्रेजी हो जाते हैं। वहीं इस सब के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। एक अस्पताल इनॉग्रेशन के इवेंट में शामिल होने के लिए गए वॉर 2 एक्टर को देखने के बाद फैंस का दीवानापन कुछ इस कदर देखा गया कि इवेंट में ही अपने चाहने वालों को साउथ सुपरस्टार चुप करवाते हुए नजर आए। आइए देखते हैं वायरल वीडियो।

Jr NTR ने क्यों पब्लिक को लगाई फटकार

दरअसल जूनियर एनटीआर के इस वायरल वीडियो की बात करें तो यहां कथित तौर पर वह बेंगलुरु में KIMS सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे थे। जाहिर तौर पर अपने सामने चहेते को देखकर फैंस का क्रेज देखने लायक था। इस दौरान वे शोर मचाने में पीछे नहीं रहे। जब जूनियर एनटीआर अपने फैंस को संबोधित करने के लिए स्टेज पर पहुंचे तो लोग कुछ इस कदर शोर मचाने लगे कि वॉर 2 एक्टर को उन्हें चुप करवाना पड़ा।

साउथ सुपरस्टार ने पब्लिक का करवाया मुंहबंद

वीडियो में आप देख सकते हैं कि जूनियर एनटीआर पहले तेलुगु में अपने फैंस से कहते हैं कि क्या आप सभी शांत रह सकते हैं प्लीज। इसके बाद भी जब लोग नहीं मानते हैं तब वह अंग्रेजी में कहते हैं मैंने कहा चुप रहिए। शॉकिंग चीज यह होती है इस दौरान शोर काफी हद तक कम भी हो जाती है जिसके बाद एक्टर शुक्रिया कर कर अपनी बात जारी रखते हैं। वायरल वीडियो को देखकर लोग जूनियर एनटीआर की तारीफ कर रहे हैं और उन्होंने जिस तरह से स्थिति को संभाला उसे लेकर क्रेजी नजर आ रहे हैं। लोग एक्टर को इरिटेटेड बता रहे हैं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो जूनियर एनटीआर को आखिरी बार ऋतिक रोशन के साथ वॉर 2 में देखा गया था जिसमें उन्होंने विलेन के किरदार में लोगों का दिल जीता था।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Heart Health

मार्च 10, 2026

Rashmika Mandanna- Vijay Deverakonda

मार्च 10, 2026

Fatty Liver

मार्च 10, 2026

Viral Video

मार्च 9, 2026

Anurag Dobhal

मार्च 9, 2026

Viral Video

मार्च 9, 2026