---Advertisement---

क्या Jr NTR प्रशांत नील और Pushpa 2 मेकर्स संग मिलकर Allu Arjun को दे पाएंगे टक्कर! 2026 में रिलीज से पहले 20 मई को मिलेगा सरप्राइज

Jr NTR: अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 को टक्कर दे सकते हैं जूनियर एनटीआर वह भी प्रशांत नील के साथ मिलकर। आइए जानते हैं क्यों चर्चा में आ गए हैं एक्टर और 2026 से पहले मई में ही स्पेशल सरप्राइज फैंस को मिलने वाला है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 29, 2025 2:59 अपराह्न

Jr NTR
Follow Us
---Advertisement---

Jr NTR: कुछ हीरो के नाम ही काफी होते हैं फैंस के चेहरे पर स्माइल लाने के लिए और निश्चित तौर पर इस लिस्ट में साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर का नाम भी शुमार है। वह अपनी हर फिल्म से लोगों के बीच चर्चा में बने होते हैं। वहीं Salaar निर्देशक Prashanth Neel के साथ उनकी फिल्म की रिलीज तारीख की पुष्टि कर दी गई है। अल्लू अर्जुन पुष्पा 2 के लिए मुसीबत बन सकती है। 2026 में आखिर यह फिल्म कब रिलीज हो रही है। आईए जानते हैं इसके साथ ही क्यों 20 मई का दिन फैंस के लिए खास होने वाला है। मेकर्स ने इस बारे में पूरी जानकारी लोगों को दी है।

Allu Arjun की Pushpa 2 को Jr NTR करने आ सकते चित

दरअसल जूनियर एनटीआर और प्रशांत नील की फिल्म माइथ्री मूवी मेकर्स की तरफ से बनाई जा रही है। Allu Arjun की फिल्म पुष्पा 2 का निर्माण भी माइथ्री मूवी मेकर्स की तरफ से ही किया गया था जिसने वर्ल्डवाइड 1800 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। ऐसे में इस बात पर नजर बनी रहेगी कि क्या Prashanth Neel और पुष्पा 2 मेकर्स के साथ मिलकर Jr NTR अल्लू अर्जुन को टक्कर दे पाते हैं। क्या कमाई में इस फिल्म का भी एक अलग जुनून देखा जाएगा। फिलहाल मेकर्स की तरफ से टाइटल और स्टार कास्ट की अनाउंसमेंट पूरी तरह से नहीं की गई है।

आखिर कब रिलीज हो रही है जूनियर एनटीआर की फिल्म

इंस्टाग्राम चैनल से एक पोस्ट शेयर किया गया है जिसमें लिखा गया कि “भारतीय सिनेमा की धरती से फूटने वाली अब तक की सबसे अद्भुत कहानी। जननायक Jr NTR के जन्मदिन पर एक विशेष झलक।” गौरतलब है कि 20 मई को जूनियर एनटीआर अपना जन्मदिन मना रहे हैं और ऐसे में इस दिन शायद मेकर्स की तरफ से कोई स्पेशल अनाउंसमेंट या टीजर वीडियो जारी की जा सकती है। वहीं इस पोस्ट को देखने के बाद 2026 तक का इंतजार तो लोग करेंगे क्योंकि यह 25 जून 2026 को वर्ल्डवाइड रिलीज होने वाली है। कहा जा रहा है कि पैन इंडिया फिल्म हिंदी के अलावा तमिल, तेलगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में आएगी।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Dua Lipa

जून 1, 2026

Ucha Lamba Kad Forever Song

जून 1, 2026

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 10

जून 1, 2026

Suman Kalyanpur Passed Away

जून 1, 2026

R Madhavan

जून 1, 2026

Ahaan Pandey

मई 31, 2026