---Advertisement---

धुरंधर में हमजा की कहानी पर नहीं लगा पूर्णविराम! Jyoti Deshpande ने बताया क्यों आदित्य धर कर रहे फैंस को सरप्राइज देने में देरी

Jyoti Deshpande: क्या एक बार फिर से धुरंधर 3 लेकर आ रहे हैं आदित्य धर जहां हमजा के किरदार में रणवीर सिंह दिखाई देंगे। या फिर क्या होने वाला है आखिर खास जिस बारे में प्रोड्यूसर ने बड़ा खुलासा किया है। लोगों को सरप्राइज के लिए तैयार कर दिया है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 8, 2026 1:48 अपराह्न

Jyoti Deshpande
Follow Us
---Advertisement---

Jyoti Deshpande: धुरंधर के दोनों पार्ट्स से आदित्य धर ने लगभग 3000 करोड रुपए की कमाई कर ली है। रणवीर सिंह के साथ आर माधवन, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना, संजय दत्त और राकेश बेदी की फिल्म को लेकर फीवर लोगों से कम होने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं इस सब के बीच अब प्रोड्यूसर ज्योति देशपांडे ने कुछ ऐसा कहा जो निश्चित तौर पर फैंस के लिए सरप्राइज होने वाला है। दरअसल उन्होंने कहा है कि धुरंकर अभी पूरी तरह से खत्म नहीं किया गया है। इस दौरान उन्होंने डायरेक्टर के व्यस्त होने का जिक्र करते हुए इसकी वजह भी बताती हुई नजर आई। आइए जानते हैं आखिर कब लोगों को सरप्राइज मिल सकता है।

 

Jyoti Deshpande ने बताया आदित्य धर संग काम करने का अनुभव

Dhurandhar producer Jyoti Deshpande (from Jio Studios): "We’re not done with Dhurandhar yet", teases a surprise for the audience later this year.
byu/GiveMeSomeSunshine3 inBollyBlindsNGossip

प्रोड्यूसर ज्योति देशपांडे से बॉलीवुड हंगामा के इंटरव्यू में पूछा जाता है कि क्या आप और आदित्य धर निश्चिन्त हो गए हैं कि बस हो गया। ऐसे में वह कहती हैं कि हम दोनों ने एक दूसरे के साथ काम करने में काफी एंजॉय किया। चैलेंजिंग सिचुएशन होने के बावजूद हम दोनों सबसे ज्यादा शांत थे जब चीज हमारे हाथ में नहीं थी। हम लोग मुश्किल समय में एक साथ थे।” उन्होंने रणवीर सिंह की भी तारीफ की और कहा कि यह खास है।

कहां व्यस्त है धुरंधर डायरेक्टर आदित्य धर

ज्योति देशपांडे ने इस बारे में बात करते हुए आगे कहा कि “आदित्य धर अभी अपने बेटे के साथ समय बिताने में बिज़ी हैं और इस खुशी के समय का मज़ा ले रहे हैं क्योंकि वह पहले ऐसा ज़्यादा नहीं कर पाए थे। हमने धुरंधर अभी खत्म नहीं किया है। उम्मीद है कि इस साल के आखिर में हमारे पास दर्शकों के लिए कोई सरप्राइज़ होगा। हमारे पास कुछ है।”

धुरंधर फैंस इन सवालों का कर रहे इंतजार

ऐसे में क्या वह जल्द धुरंधर 3 की अनाउंसमेंट की जा सकती है क्या फिल्म में एक बार फिर से हमजा रणवीर सिंह को ही कास्ट किया जाएगा। आखिर ज्योति देशपांडे और आदित्य धर किस प्रोजेक्ट के लिए साथ आएंगे। फिलहाल यह सभी सवाल किसी मिस्ट्री से कम नहीं है जिसका जवाब जानने के लिए फैंस इंतजार कर रहे हैं।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Pregnancy Tips

जून 27, 2026

Health Tips

जून 26, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

जून 26, 2026

Viral Video

जून 26, 2026

Muzaffarnagar Viral Video

जून 26, 2026

Maharashtra Viral Video

जून 26, 2026