---Advertisement---

Kaantha Box Office Collection Day 4: दुलकर सलमान की ‘कांथा’ अजय देवगन की ‘दे दे प्यार दे 2’ के कलेक्शन पर कितना पड़ी भारी ? कमाई चौंका देगी

Kaantha Box Office Collection Day 4: दुलकर सलमान की 'कांथा' और अजय देवगन की 'दे दे प्यार दे 2' के बीच तीखी टक्कर देखने को मिल रही है। यहां जानें किस फिल्म ने ज्यादा कमाई की है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: नवम्बर 18, 2025 11:13 पूर्वाह्न

Kaantha Box Office Collection Day 4
Follow Us
---Advertisement---

Kaantha Box Office Collection Day 4: 14 अक्टूबर का दिन मूवी लवर्स के लिए बेहद खास रहा है। क्योंकि उनके पास दुलकर सलमान की ‘कांथा’ और अजय देवगन की ‘दे दे प्यार दे 2’ थी। इन दोनों ही मूवी को आए 4 दिन हो चुके हैं। ‘कांथा’ 1950 की कहानी को बयां करती एक तेलगू फिल्म है। ये एक क्राइम थ्रिलर मूवी है। जिसमें दुलकर सलमान, समुथिर,कन्नी और भाग्य श्रीबोर जैसे बड़े कलाकारों ने जान डाल दी है। इसमें एक हिरो और उसके अहंकार के साथ क्राइम कैसे जुड़ता है। ये दिखाया गया है। वहीं, अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की दे दे प्यार दे की सक्सेस के बाद रिलीज हुए दूसरे पार्ट में 28 साल की लड़की और 52 साल के आदमी की लव स्टोरी को दिखाया गया है। दोनों शादी के लिए घरवालों को मनाते दिख रहे हैं। दोनों फिल्में स्लो रफ्तार से आगे बढ़ रही हैं। यहां जानें किसने ज्यादा कमाई की है?

Kaantha Box Office Collection Day 4 कितना हुआ?

दुलकर सलमान की ‘कांथा’ का बजट 40 करोड़ के आस-पास है। इस फिल्म ने ऑपनिंग डे पर 4.35 करोड़ का कलेक्शन किया था।

पिक्चर क्रेडिट: Sacnilk

दूसरे दिन ये कमाई 5 करोड़ रही। वहींं, तीसरे दिन 4.5 करोड़ की गिरावट से आगे बढ़ी। इसके साथ चौथे दिन इस क्राइम थ्रिलर मूवी को बड़ा झटका लगा औ र ये सिर्फ 1.65 करोड़ रुपए ही कमा सकी है। कांथा का भारत में अभी तक 15.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन हुआ है। जो कि, काफी कम है। मेकर्स को वीकेंड पर इससे काफी उम्मीदें हैं। अगर आप क्राइम, थ्रिलर साउथ मूवी को पसंद करते हैं तो इसे देख सकते हैं।डुल्कर सलमान की एक्टिंग काफी प्रभावित कर सकती है।

दुलकर सलमान  की ‘कांथा’ की फिल्म दे दे प्यार दे 2 पर क्या पड़ रही भारी?

‘कांथा’ के साथ ही 14 नवंबर को अजय देवगन और रकुलप्रीत सिंह की ‘दे दे प्यार दे 2’ को भी रिलीज किया गया था। इस फिल्म का बजट लगभग 100 करोड़ के आस-पास है। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ये काफी स्लो रफ्तार से आगे बढ़ रही है।

पिक्चर क्रेडिट: Sacnilk

अजय देवगन की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म का ऑपनिंग डे कलेक्शन 8.75 करोड़ रुपए था। दूसरे दिन 12.25 करोड़ की बंपर कमाई हुई, तीसरे दिन 13.75 करोड़ का कलेक्शन किया। लेकिन चौथे दिन फिल्म मेकर्स को बड़ा झटका लगा और ये फिल्म सिर्फ 4.25 करोड़ रुपए ही कमा सकी। ‘दे दे प्यार 2’ का टोटल कलेक्शन 39 करोड़ रुपए है। इस बॉलीवुड फिल्म के कलेक्शन पर आयी गिरावट का कारण तेलगू फिल्म ‘कांथा’ को माना जा रहा है। चौथे दिन दुलकर सलमान की फिल्म ने सिर्फ 1.65 करोड़ रुपए ही कमाए हैं। कहीं ना कहीं ये मूवी अजय देवगन की फिल्म को टक्कर दे रही है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ahaan Pandey

मई 31, 2026

Nehal Vadoliya

मई 31, 2026

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 9

मई 31, 2026

Ranbir Kapoor

मई 31, 2026

Jacqueline Fernandez

मई 31, 2026

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 8

मई 30, 2026