---Advertisement---

Kaantha Box Office Collection Day 5 : अजय देवगन के प्यार के आगे क्या दुलकर सलमान ने टेके घुटने? रिलीज के 5 वें दिन कलेक्शन में बड़ा उलटफेर

Kaantha Box Office Collection Day 5 : बॉक्स ऑफिस पर इस समय साउथ फिल्म 'कांथा' और अजय देवगन की 'दे दे प्यार दे 2' के बीच काफी टक्कर देखने को मिल रही है। मंगलवार को दोनों मूवी के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में बड़ा उलट फेर देखने को मिला है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: नवम्बर 19, 2025 12:54 अपराह्न

Kaantha Box Office Collection Day 5
Follow Us
---Advertisement---

Kaantha Box Office Collection Day 5 : बॉलीवुड और साउथ फिल्में जब-जब टकराती हैं, तब-तब दोनों के बीच काफी घमासान देखने को मिलता है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हो रहा है। एक तरफ साउथ सुपरस्टार दुलकर सलमान की क्राइम थ्रिलर ‘कांथा’ है तो वहीं, दूसरी तरह अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की कॉमेडी रोमांटिक फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ है। मंगलवार को दोनों फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में बड़ा उलट फेर देखने को मिला है।

Kaantha Box Office Collection Day 5 में आयी गिरावट

दुलकर सलमान की कांथा एक घमंडी एक्टर की कहानी को बयां करती फिल्म है। इसमें क्राइम, सस्पेंस के साथ खून खराबा देखने को मिलेगा।

पिक्चर क्रेडिट: Sacnilk

लगभग 40 करोड़ की लागत से बनी इस मूवी का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 17.40 करोड़ रुपए है। पांचवें दिन ये कमाई 1.75 करोड़ रुपए रही है। इसके साथ ही चौथे दिन 1.8 करोड़ का कलेक्शन किया था। ये तमिल फिल्म स्लो रफ्तार से आगे बढ़ रही है। दिनों-दिन इसकी कमाई में कमी दर्ज की जा रही है। जिसकी वजह से मेकर्स के सामने सबसे बड़ी समस्या इसका बजट निकालना है।

‘दे दे प्यार दे 2′ क्या दुलकर सलमान की ‘कांथा’ पर पड़ रही भारी

‘दे दे प्यार दे 2’ को भी 14 नवबंर को ‘कांथा’ के साथ ही सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। लगभग 80 करोड़ की लागत से बनी ये फिल्म टोटल कमाई 44 करोड़ रुपए कर चुकी है। लेकिन पांचवें दिन ‘दे दे प्यार दे 2’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में उछाल दर्ज किया है। इसने 5 करोड़ रुपए कमाए।

पिक्चर क्रेडिट: Sacnilk

अजय देवगन की इस फिल्म का हाल पहले पार्ट के मुकाबले बहुत बुरा है। साल 2019 में आयी ‘दे दे प्यार’ ने बॉक्स ऑफिस पर 143 करोड़ की कमाई की थी। ये एक बड़ी हिट साबित हुई थी। लेकिन इस बार स्थिति थोड़ी सी उल्टी है। लेकिन ‘कांथा’ के मुकाबले ये फिल्म काफी अच्छी जा रही है। जहां एक तरफ ‘कांथा’ ने रिलीज के पांचवें दिन सिर्फ 1.75 करोड़ रुपए कमाए। वहीं, अजय देवगन की इस फिल्म ने 5 करोड़ की कमाई करके मेकर्स को राहत की सांस दी है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Imran Khan

अक्टूबर 15, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 15, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 15, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 13

अक्टूबर 15, 2026

Jailer 2 Movie Review:

अक्टूबर 15, 2026

Rise And Fall 2

अक्टूबर 14, 2026