---Advertisement---

Kajal Choudhary ने Miss Universe Bihar का ताज पहन किया रोड शो, तमिल फिल्म में काम कर चुकी हसीना की खूबसूरती का नहीं है जवाब

Kajal Choudhary: बिहार की काजल चौधरी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है और निश्चित तौर पर मिस यूनिवर्स बिहार 2024 के जरिए वह एक अलग मुकाम पर पहुंच चुकी है। आईए जानते हैं खास बातें और क्यों वीडियो हो रहा वायरल।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 26, 2024 2:47 अपराह्न

Kajal Choudhary
Follow Us
---Advertisement---

Kajal Choudhary: मिस यूनिवर्स बिहार 2024 (Miss Universe Bihar) काजल चौधरी (Kajal Choudhary) को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। यह सच है कि आज उन्हें पूरी दुनिया जानती है लेकिन क्या आपको पता है कि आखिर कौन है काजल चौधरी जो इस समय खूब चर्चा में है। जहां तक काजल के इंस्टाग्राम अकाउंट की बात करें तो काजल चौधरी के 34000 फॉलोअर्स है और उनकी खूबसूरती देखने लायक है। आपको यह जानकारी हैरानी होगी कि वह एक फिल्म में भी नजर आ चुकी है लेकिन यह कोई बॉलीवुड फिल्म नहीं बल्कि तमिल फिल्म है। ऐसे में आइए जानते हैं कुछ दिलचस्प बातें।

सोशल मीडिया पर Kajal Choudhary का साड़ी वाला अंदाज चर्चा में

काजल घर यानी बिहार के पटना वापस आई तो उन्होंने रोड शो किया और इस दौरान वह पीच कलर की साड़ी और माथे पर क्राउन लगाकर काफी खूबसूरत दिख रही है। तमाम झलकियां सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है और वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। इस साड़ी में उनकी खूबसूरती तारीफ के काबिल है और उनके चेहरे पर खुशी इस बात का बयां करने के लिए काफी है कि मिस यूनिवर्स बिहार के तौर पर वह एक मुकाम हासिल कर चुकी है।

पायलट बनना चाहती थी Kajal Choudhary

अगर काजल चौधरी की बात करें तो 22 साल की काजल काफी शांत और संयम वाली है। वह पायलट बनना चाहती थी और पायलट के उन्होंने ट्रेनिंग भी की है। फिलॉस्फी से डिग्री प्राप्त करने वाली काजल विदेश में भी अकेले यात्रा करती है और फैशन की दुनिया में भी उनका एक अपना नाम है। इंस्टाग्राम पर मौजूद उनकी तमाम तस्वीर इस बात को बखूबी बयां करने के लिए काफी है कि फैशन के मामले में काजल किस कदर जुनूनी है।

इन चीजों में है Kajal Choudhary की रूचि

रिपोर्ट की माने तो एक दफा अधिक वजन बढ़ने के कारण वह काफी परेशान हो गई थी लेकिन दृढ़ संकल्प और निरंतरता के बाद वह इन चुनौतियों पर काबू पाने में कामयाब हुई। कहा जाता है कि सिंगिंग, कविता लिखना और डांस करने में काजल चौधरी की रुचि है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026