---Advertisement---

Kalki 2898 AD: सेंसर बोर्ड से स्टैंडिंग ओवेशन मिलने के बाद इस हाल में दिखीं प्रेग्नेंट दीपिका, नजर आए प्रभास-कमल हासन

Kalki 2898 AD: दीपिका पादुकोण, कमल हासन और प्रभास को प्री रिलीज से पहले इवेंट में स्पॉट किया गया और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 19, 2024 7:20 अपराह्न

Kalki 2898 AD
Follow Us
---Advertisement---

Kalki 2898 AD: प्रभास और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी‘ का लुक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। ऐसे में अब रिलीज नजदीक आ रही है तो फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई। फिल्म 27 जून 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। प्री रिलीज इवेंट को लेकर लोगों के बीच खास उत्साह देखने को मिल रहा है। ग्रैंड इवेंट को लेकर खास तैयारी थी और यह सोशल मीडिया स्पॉट काफी चर्चा में है। ऐसे में दीपिका पादुकोण को भी स्पॉट किया गया जो बहुत जल्द मां बनने वाली हैं।

दीपिका को स्टाइलिश लुक में किया गया स्पॉट

सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दीपिका पादुकोण को स्पॉट किया गया। दीपिका सितंबर में मां बनने वाली है। ऐसे में अपने हर आउटफिट से लोगों का दिल जीत लेती है। इस बार दीपिका पादुकोण को ग्रे कलर के ओवरसाईज स्वेटशर्ट और पेट में स्पॉट किया गया। इसके साथ ही उन्होंने बन हेयर स्टाइल में अपने लुक को कंप्लीट किया। इस वीडियो को देखने के बाद लोग उनकी तारीफ करने पर मजबूर हो गए।

कमल हासन और प्रभास भी दिखे

वहीं इससे पहले कमल हासन भी मुंबई पहुंच चुके हैं ताकि वह कल्कि 2898 AD की प्री रिलीज इवेंट में शिरकत कर सके। वहीं इस इवेंट में शामिल होने के लिए प्रभास भी पहुंचे। उन्हें ब्लैक कलर के जैकेट में स्पॉट किया गया। इसके अलावा कमल हासन भी अपने लुक में सुर्खियां बटोरने में कामयाब रहे।

फिल्म है लोगों के लिए खास

इस फिल्म को लेकर कहा जा रहा है कि फिल्म की सेंसर बोर्ड में स्क्रीनिंग हुई। जहां बोर्ड के सदस्यों ने फिल्म की खूब तारीफ की। नाग अश्विन के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म को स्टैंडिंग ओवैशन मिला और फिल्म की जमकर तारीफ हुई। ट्रेलर आने के बाद से लोग इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं इस फिल्म में प्रभास और दीपिका पादुकोण के अलावा अमिताभ बच्चन, दिशा पटानी, कमल हासन जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं। यह फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगू समेत कई भाषा में रिलीज होगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Delhi Viral Video

सितम्बर 1, 2026

Sunny Deol

सितम्बर 1, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 18

सितम्बर 1, 2026

Toxic Box Office Collection Day 6

सितम्बर 1, 2026

Kareena Kapoor

सितम्बर 1, 2026

Urfi Javed

सितम्बर 1, 2026