---Advertisement---

Kalki 2898 AD Trailer: मायावी दुनियां, खतरों के जाल से बचाने आ रहें हैं Prabhas, Deepika Padukone और Amitabh Bachchan

Kalki 2898 AD का दूसरा ट्रेलर रिलीज़ कर दिया गया है। इसमें Deepika Padukone और Prabhas समेत सभी सितारे जंग के मैदान में उतरे और फुल एक्शन मूड में दिख रहे हैं।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: जून 21, 2024 9:46 अपराह्न | Updated: जून 22, 2024 12:49 अपराह्न

Kalki 2898 AD
Follow Us
---Advertisement---

Kalki 2898 AD: दीपिका पादुकोण, प्रभास, अमिताभ बच्चन और दिशा पटानी स्टारर फिल्म Kalki 2898 AD के सिनेमाघरों में रिलीज़ होने का इंतज़ार बेसब्री से किया जा रहा है। बीते कुछ दिनों पहले ही फिल्म का पहला ट्रेलर रिलीज़ किया था, जो काफी शानदार और लोगों के रौंगटे खड़े करने वाला था। यहीं अब फिल्म का दूसरा धमाकेदार ट्रेलर भी रिलीज़ कर दिया गया है। चलिए इसपर एक नजर डालते हैं और जानते हैं कि इसमें क्या खास है।

रिलीज़ हुआ Kalki 2898 AD का दूसरा ट्रेलर

हाल में फिल्म के मेकर्स द्वारा यूट्यूब पर कल्कि 2898 एडी का दूसरा धांसू ट्रेलर रिलीज़ कर दिया गया है। यह दूसरा ट्रेलर फिल्म के पहले ट्रेलर से काफी ज्यादा अच्छा और धमाकेदार है। इस साइंस फिक्शन पर आधारित फिल्म के ट्रेलर में फाइनल वॉर को दिखाया गया है जिमसें, मायावी जाल और दुनियां को खतरों से बचाने के लिए दीपिका पादुकोण, प्रभास और अमिताभ बच्चन अपनी जी जान लगा देते हैं। फिल्म में प्रभास ही नहीं दीपिका और बिग बी का किरदार भी काफी दमदार है।

एंटरटेनमेंट सहित एक्शन से भरपूर है ट्रेलर

कल्कि 2898 एडी के इस सेकंड ट्रेलर में एंटरटेनमेंट ही नहीं एक्शन का भी तड़का लगाया गया है। इसमें प्रभास और अमिताभ बच्चन का एक्शन तो लाजवाब है, जिसने हर किसी का दिल जीत लिया है। यहीं आपको बता दें, फिल्म के इस ट्रेलर में प्रभास का एंग्री यंग मैन के साथ-साथ फनी अवतार भी दिखाया जा रहा है। जिससे अंदाजा लगा जा सकता है कि, एक्टर पूरी फिल्म में अपने एक्शन ही नहीं, कॉमेडी अंदाज से भी लोगों को खूब एंटरटेन करने वाले हैं।

इस दिन बड़े पर्दे पर गर्दा उड़ाएगी फिल्म

इस धमाकेदार ट्रेलर ने फैंस का दिल जीत लिया है। यही नहीं फिल्म का दूसरा ट्रेलर देखने के बाद तो हर कोई फिल्म देखने के लिए अपनी नजरे जमाए बैठा है। यहीं अगर बात की जाए कि, दीपिका पादुकोण, प्रभास, अमिताभ बच्चन और दिशा पटानी स्टारर फिल्म कल्कि 2898 एडी को बड़े पर्दे पर कब उतारा जाएगा तो आपको बता दें फिल्म को  27 जून 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज़ किया जा रहा है। जिसे आप अपने नज़दीकी सिनेमाघरों में देख सकेंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026