Kangana Ranaut: रक्षाबंधन के लिए ज्वेलरी विज्ञापन में कृति सेनन ने इंडो वेस्टर्न ड्रेस पहना था जो काफी रिवीलिंग नजर आया। उनके पहनावे और पालतू कुत्ते को राखी बांधने के दृश्य को लेकर विवाद की शुरुआत हुई और जब कंगना रनौत ने उन पर निशाना साधा तो उनके विरोध में राहुल गांधी खड़े हुए। ऐसे में अब यह एक्ट्रेस और नेता के बीच दिखने लगा है। जब कृति को राहुल ने सपोर्ट किया तो कंगना रनौत ने पितृसत्ता विवाद को उठा लिया। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इसे शेयर करते हुए दिखी है। आइए जानते हैं पूरी कंट्रोवर्सी क्या है।
राहुल गांंधी ने इस तरह दिया कृति सेनन को साथ
दरअसल राहुल गांधी ने कृति सेनन के पोस्ट को इंस्टाग्राम स्टोरी पर रि पोस्ट करते हुए कहा था कि “एक महिला क्या पहनती है, क्या करती है और कहां जाती है – यह उसकी अपनी पसंद है। अपनी स्वतंत्रता का प्रयोग करने वाली महिलाओं को ट्रोल करना बंद करो।”
कृति सेनन ने ट्रोलर्स को लगाई फटकार
कंगना रनौत और ट्रोलर्स को जवाब देते हुए कृति सेनन ने लिखा कि “त्योहारों का मतलब आपके द्वारा पहने जाने वाले कपड़ों में नहीं है, बल्कि उन भावनाओं और अर्थों में है जो आप परंपराओं के प्रति रखते हैं। मैं और मेरी बहन एक-दूसरे को राखी बांधते हैं। हम जानते हैं कि हम एक-दूसरे की रक्षा उसी तरह कर सकते हैं जैसे एक भाई करता है। हम एक दूसरे के अच्छे स्वास्थ्य, सुख और लंबी आयु के लिए प्रार्थना करते हैं। यह प्रार्थना और वादा हमारे कुत्तों पर भी लागू होता है! आखिरकार, वे तो परिवार के सदस्य हैं। महिलाओं को यह बताना कब बंद करेंगे कि उन्हें क्या पहनना चाहिए? फैशन में वर्षों से बदलाव आया है, लेकिन फिर भी एक महिला का संस्कृति के प्रति सम्मान केवल कपड़ों से ही मापा जाता है! संस्कृति और परंपराएं उनके दिल में बसी हैं, उनके गले के हार में नहीं।”
कृति सेनन के सपोर्ट में आए राहुल गांंधी पर Kangana Ranaut का कटाक्ष
दरअसल कृति के इस विवाद पर कंगना रनौत प्रतिक्रिया दी थी और कहा था कि “पारंपरिक त्योहार पर ऐसे कपड़ों का चुनाव क्यों किया आपके फैशन सेंस कहां गए।” राहुल गांधी के सपोर्ट पर तंज करते हुए कंगना रनौत बीजेपी के एक पोस्ट को शेयर किया है। जहां उन्होंने लिखा, “ब्रो रुको जरा भारत माता की जय शुरू करते हैं।” पितृ सत्ता समाज को लेकर सवाल उठाने वाले राहुल गांधी को दिखावटी नारीवादी करार देती हुई एक्ट्रेस नजर आ रही है।
ऐसे में यह कंट्रोवर्सी आगे क्या मोड़ लेती है इस पर लोगों की नजरे रहेगी।
