---Advertisement---

Kangana Ranaut की ‘भारत भाग्य विधाता’ दिल्ली में होगी टैक्स फ्री, जानिए सीएम रेखा गुप्ता ने रिव्यू के साथ कैसे लोगों को दिया तोहफा

Kangana Ranaut: भारत भाग्य विधाता देखने के बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ऐसा क्या कहा जो चर्चा में है। इसके साथ ही एक्ट्रेस की तारीफ करते हुए दिल्ली के लोगों को खास तोहफा देती नजर आई है। जानिए डिटेल्स क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 10, 2026 12:20 अपराह्न

Kangana Ranaut
Follow Us
---Advertisement---

Kangana Ranaut: भारत भाग्य विधाता 12 जून को सिनेमाघर में रिलीज हो रही है और इसे लेकर लोगों में एक जबरदस्त क्रेज है। फिल्म 26/ 11 के हमले के दौरान डॉक्टर, नर्स और स्वास्थ्य कर्मियों की कहानी है। इतिहास के पन्ने में दर्ज इस दिल दहला देने वाली घटना के पीछे की सच्चाई को जानने के लिए आपको सिनेमाघर में इस फिल्म को देखने की जरूरत है। वहीं इस सब के बीच भारत भाग्य विधाता के लिए दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रिव्यू में कुछ ऐसा कहा जो चर्चा में है। इसके साथ ही राष्ट्रीय राजधानी में टैक्स फ्री करने की भी बात कही है। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है।

Kangana Ranaut की ‘भारत भाग्य विधाता’ को लेकर क्या बोली दिल्ली सीएम

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भारत भाग्य विधाता की स्क्रीनिंग से कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए देखा कुत्ता ने लिखा, “प्रख्यात अभिनेत्री एवं सांसद सुश्री कंगना रनौत जी की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ 26/11 के आतंकी हमले के दौरान मानवता की सेवा में समर्पित उन जांबाज डॉक्टरों, नर्सों और स्वास्थ्यकर्मियों के साहस, सेवा भाव और कर्तव्यनिष्ठा को सशक्त रूप से प्रस्तुत करती है। कंगना जी का प्रभावशाली अभिनय फिल्म के भाव और संदेश को प्रभावी ढंग से अभिव्यक्त करता है। ऐसी फिल्में समाज में सेवा, संवेदनशीलता और कर्तव्य के मूल्यों को सुदृढ़ करती हैं। पूरी टीम को हार्दिक शुभकामनाएं।”

सीएम रेखा गुप्ता ने कंगना रनौत के फैंस को दिया जबरदस्त तोहफा

इतना ही नहीं रिपोर्ट से बात करें तो सीएम रेखा गुप्ता ने भारत भाग्य विधाता को लेकर कहा कि “यह बेहतरीन है और अहम विषय पर बनाई गई है जिसमें समर्थन, सेवा और देशभक्ति को लेकर आप यह महसूस करेंगे कि यह सिर्फ वर्दी पहनने वालों तक समिति नहीं है। यह हर नागरिक के अंदर होती है जब हमें जरूरत होती है तो देश का हर नागरिक आगे आता है। इसके साथ ही सीएम रेखा गुप्ता ने इस फिल्म को सबसे देखने को कहा। दिल्ली शहर में टैक्स फ्री करेगी ताकि हर नागरिक इसे देख सके।

मनोज तापड़िया के निर्देशन में बनने वाली भारत भाग्य विधाता 12 जून को रिलीज हो रही है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Prabhas

अक्टूबर 28, 2026

INDIA bloc Rally

अक्टूबर 28, 2026

Aditi Rao Hydari

अक्टूबर 28, 2026

Rain Alert 28 October 2026

अक्टूबर 27, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 27, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 12

अक्टूबर 27, 2026