---Advertisement---

क्या आइटम नंबर करने वाली एक्ट्रेस को लेकर Kangana Ranaut ने उड़ाया मजाक! Emergency मुसीबत के बीच फिर हुई बेबाक

Kangana Ranaut: वायरल हो रहे इस वीडियो में एलिगेटर की फुर्ती देखने के बाद आपकी आंखें चौंधिया जाएगी। निश्चित तौर पर यह आपको हैरान कर देने के लिए काफी है। आइए देखते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 18, 2024 3:35 अपराह्न

Kangana Ranaut
Follow Us
---Advertisement---

Kangana Ranaut: बेबाक बयान को लेकर हमेशा चर्चा में आ जाने वाली कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की मुश्किलें कम नहीं हो रही है। लेकिन बावजूद इसके अपने मुखर स्वभाव से वह बाज नहीं आ रही है। इस सबके बीच उन्होंने एक बार फिर कुछ ऐसा कह दिया है जिसे सुनने के बाद आप शायद हैरान रह जाएंगे। अपने बचाव करते-करते उन्होंने कुछ ऐसा कहा जिस पर सवाल उठाए जा रहे हैं और कहा जा रहा है कि क्या एक्ट्रेस ने छोटे रोल आइटम नंबर करने वाली एक्ट्रेस का मजाक उड़ाया है। आईए जानते हैं आखिर क्या है पूरा माजरा जिसकी वजह से इमरजेंसी (Emergency) एक्ट्रेस चर्चा में आ गई है।

क्यों विवादों में रहती है Kangana Ranaut

CNBC-TV18 चैनल के साथ इंटरव्यू के दौरान कंगना एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। इस दौरान जब उनसे कहा जाता है कि जब भी कंगना का नाम आता है तो कंट्रोवर्सी पीछे नहीं रहती है चाहे फिर मणिकर्णिका हो या फिर इमरजेंसी जहां कंगना रनौत होती है वहां विवाद हो जाता है। यह कंट्रोवर्सी आपका पीछा क्यों नहीं छोड़ती है। इस पर कंगना कहती है कि “मैंने यही निष्कर्ष निकाला है कि अगर आप वही फूल पत्तों के आसपास उछलते रहना चाहते हैं नाचते रहना चाहते हैं पार्क में गार्डन में तो किसी को आपके साथ कोई दिक्कत नहीं होगी।”

Kangana Ranaut ने कहा भले लोगों का जमाना नहीं

उन्होंने कहा, “अगर वहीं महिलाएं 2 मिनट के रोल करेंगी तो आप बहुत ही प्यारी और बहुत ही अच्छी लड़की होगी। आइटम नंबर करेंगी जैसे, लोग जो चाहते हैं वैसे करेंगे तो ठीक है लेकिन कहीं अगर आपने उन सब चीजों से निकल कर यह कहा कि नहीं मुझे भी एक पूरा एक लीड रोल करना है और ऐसा मुझे कुछ काम करना है जो ना कि सिर्फ हमारे मनोरंजन का ही एक साधन बने जबकि हमारे देश को भी एक अपने इतिहास को लेकर जागरूकता फैलाए क्योंकि एक ऐसा इतिहास है जिसे जानबूझकर छुपा के रखा हुआ है जिसे बताया नहीं गया है तो अब मैं तो यही कहूंगी कि भले लोगों का जमाना नहीं है।”

Emergency को लेकर Kangana Ranaut ने कहीं ये बात

इस दौरान कंगना कहती है कि मेरी फिल्म को 4 दिग्गज ने सुपरवाइज किया है और मेरे पास पूरी डॉक्यूमेंटेशन है। ऐसी कोई चीज नहीं है जो मेरी फिल्म में है वह गलत दिखाई गई है लेकिन फिर भी इस पर विवाद कर रहे हैं। इस दौरान वह बताती है कि सेंसर की तरफ से उन्हें सर्टिफिकेट मिल गया और फिल्म 20 कट लगाए गए हैं। अब ऐसे में ‘इमरजेंसी’ कब रिलीज होती है इसका लोग इंतजार कर रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026

Border 2 Box Office Collection Day 20

फ़रवरी 12, 2026