---Advertisement---

किसके प्यार में पड़ गई हैं Kangana Ranaut! खूबसूरत फोटोज और शायराना अंदाज ने किया दिल का हाल बयां

Kangana Ranaut: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की ट्विटर की तस्वीरें फिलहाल सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। एक्ट्रेस के इस पोस्ट को देख फैंस उम्मीद जाता रहे हैं कि शायद कंगना की जिंदगी में मिस्ट्री मैन की एंट्री हुई है। सोशल मीडिया पर कंगना ट्रेंड कर रही हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 10, 2023 3:00 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Kangana Ranaut: बॉलीवुड की खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस की बात करें तो इस लिस्ट में जो टॉप पर शुमार नाम है वह है कंगना रनौत। बॉलीवुड की क्वीन अपनी बेबाकी और निडर स्वभाव से अपनी एक खास पहचान बनाई है। एक्ट्रेस कई दफा निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। हालांकि अब तक इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है कि एक्ट्रेस किसे डेट कर रही हैं। इस सब के बीच एक्ट्रेस ने कुछ ऐसा पोस्ट किया है जिसे देख फैंस उम्मीद लगा रहे हैं कि एक्ट्रेस प्यार में है।

क्या है फोटोज में खास

एक्ट्रेस ने अपनी चार तस्वीरें शेयर की है। ट्विटर पर शेयर की हुई इन तस्वीरों में कंगना पिंक ड्रेस में नजर आ रही है। हमेशा की तरह कर्ल हेयर में कंगना काफी खूबसूरत दिख रही हैं। फोटोज को शेयर कर कंगना ने लिखा, “इश्क वो आतिश है गालिब जो लगने से लगती नहीं और बुझाने से बुझती नहीं।” यूजर्स का मानना है कि कंगना को शायद किसी से प्यार हो गया है।

ये भी पढ़ें: Birthday Special: सलमान की हीरोइन की लव स्टोरी है सुपरहिट, प्यार के खातिर Ayesha Takia ने कबूल किया था इस्लाम

फोटोज पर फैंस दे रहे हैं मजेदार रिएक्शंस

इन फोटोज को देख फैंस मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं और एक्ट्रेस के सामने सवालों की झड़ियां लगा दी है। एक यूजर ने कहा, “कौन है जो सपने में आया, कौन है जो दिल में समाया..?? आज, खोल दीजिए सारे राज़!” वहीं यूजर्स लगातार कमेंट्स में उस शख्स का नाम पूछ रहे हैं।

शादी को लेकर क्या सोचती हैं कंगना

बता दें कि इससे पहले कंगना ने कहा था कि “मैं निश्चित रूप से शादी करना चाहती हूं और बच्चे भी चाहती हूं। खुद को पांच साल बाद मैं एक मां और बीवी के रूप में देखती हूं।” एक्ट्रेस ने यह भी कहा था कि बहुत जल्द लोगों को इस बारे में पता चल जाएगा। अब फैंस यह जानने के लिए बेताब हैं कि आखिर माजरा क्या है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Diljit Dosanjh

जुलाई 2, 2026

Ashnoor Kaur

जुलाई 2, 2026

Cocktail 2 Box Office Collection Day 13

जुलाई 2, 2026

Randeep Hooda

जुलाई 2, 2026

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 6

जुलाई 2, 2026

Shah Rukh Khan

जुलाई 2, 2026