---Advertisement---

सद्गुरु की खराब तबियत देख टूटा Kangana Ranaut का दिल, कहा- ‘सूरज नहीं उगेगा, दुनिया नहीं चलेगी’

Kangana Ranaut: आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु जग्गी वासुदेव की तबियत पिछले 4 सप्ताह से खराब है। कहा जा रहा है कि सद्गुरु सिर दर्द से पीड़ित थे जिसके बाद उनकी ब्रेन सर्जरी हुई है। ऑपरेशन के बाद सद्गुरु ने एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें वह मजाकिया अंदाज में अपने चाहने वालों से बात करते ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 21, 2024 10:44 पूर्वाह्न | Updated: मार्च 21, 2024 11:59 पूर्वाह्न

Kangana Ranaut
Follow Us
---Advertisement---

Kangana Ranaut: आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु जग्गी वासुदेव की तबियत पिछले 4 सप्ताह से खराब है। कहा जा रहा है कि सद्गुरु सिर दर्द से पीड़ित थे जिसके बाद उनकी ब्रेन सर्जरी हुई है। ऑपरेशन के बाद सद्गुरु ने एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें वह मजाकिया अंदाज में अपने चाहने वालों से बात करते हुए नजर आए। उन्होंने कहा कि डॉक्टर ने सब उनका दिमाग खोला तो वह खाली निकला है। अब वह बिल्कुल ठीक है।कहा जा रहा है कि सर्जरी के बाद अब उनकी हालत स्थिर है। उनके चाहने वाले उनके शीघ्र ठीक होने की कामना कर रहे हैं। वहीं इस सबके बीच कंगना रनौत ने एक इमोशनल पोस्ट लिखा है।

कंगना ने लिखा इमोशनल पोस्ट

इंस्टाग्राम पर स्टोरी में कंगना ने लिखा, “आज जब मैंने सद्गुरु जी को आईसीयू बेड पर लेटे हुए देखा तो मुझे अचानक उनके अस्तित्व की नश्वरता का एहसास हुआ, इससे पहले मुझे कभी यह ख्याल नहीं आया था कि वह हमारे जैसे ही हड्डियां, खून, मांस हैं। मुझे लगा कि भगवान ढह गए हैं, मुझे लगा कि पृथ्वी हिल गई है, आकाश ने मुझे छोड़ दिया है, मुझे लगता है कि मेरा सिर घूम रहा है।

उन्होंने आगे कहा, “मैं इस वास्तविकता को समझ नहीं पा रही हूं और इस पर विश्वास नहीं करना चाहती हूं लेकिन फिर अचानक मैं टूट जाती हूं, आज लाखों लोग ( भक्तो), मैं अपना दर्द आप सभी के साथ साझा करना चाहती हूं, मैं इसे रोक नहीं पा रही हूं। बेहतर होगा कि वह ठीक हो जाए अन्यथा सूरज नहीं उगेगा, पृथ्वी नहीं हिलेगी। यह क्षण निर्जीव और स्थिर लटका हुआ है।

वीडियो देख सद्गुरु के चाहने वालों का टूटा दिल

आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती हैं और उनके ब्रेन सर्जरी हुई। बीते दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनसे बातचीत की। वहीं सोशल मीडिया पर सद्गुरु के जल्द स्वस्थ होने की लोग कामना कर रहे हैं।मिली जानकारी के मुताबिक सद्गुरु की तबीयत सर्जरी के बाद सुधर रही है। वहीं वीडियो में आप देख सकते हैं कि सद्गुरु के माथे पर पट्टी लगी हुई है लेकिन उनकी आवाज में वही जादू बरकरार है।

कुछ भी बोलने से नहीं झिझकती है कंगना

Kangana Ranaut अपने बेबाकपन को लेकर जानी जाती है और वह कुछ भी बोलने में नहीं कतराती है। राजनीतिक मुद्दे हो या फिर बॉलीवुड के मुद्दे वह बेबाक होकर अपनी बात रखना जानती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 12, 2026

Sunny Deol

अक्टूबर 12, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 10

अक्टूबर 12, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 18

अक्टूबर 12, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

अक्टूबर 12, 2026

Riyadh Airport

अक्टूबर 12, 2026