---Advertisement---

‘मैं चुपचाप शादी नहीं करूंगी…’ Kangana Ranaut के गले में मंगलसूत्र की क्या है सच्चाई, ‘भारत भाग्य विधाता’ एक्ट्रेस ने अफवाहों पर लगाया विराम

Kangana Ranaut: मंगलसूत्र पहनी हुई एक्ट्रेस की फोटो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो लोग शादी को लेकर बातें बनाने लगे। ऐसे में अब एक्ट्रेस ने लोगों को इसका जवाब दिया है। आइए जानते हैं क्या है इसके पीछे की सच्चाई।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 22, 2026 3:20 अपराह्न

Kangana Ranaut
Follow Us
---Advertisement---

Kangana Ranaut: बिना कुछ सोचे समझे कभी-कभी अफवाहें कुछ इस कदर मोड़ लेती है कि इस पर एक्टर्स को सफाई तक देनी पड़ती है। फिलहाल इस लिस्ट में कंगना रनौत का नाम शामिल है जहां बीते दिन राहुल गांधी के बीजेपी ज्वाइन करने के बाद उनसे एक्ट्रेस की शादी की बात को हवा दी गई थी जिसे उन्होंने बेबुनियाद बताया था। वहीं इस सबके बीच अब उन्हें मंगलसूत्र और बिंदी के साथ हरी चूड़ी में स्पॉट किया गया तो शादी को लेकर बातें बनाने लगे। अब ऐसे में कंगना रनौत ने लोगों को जवाब दिया है।

Kangana Ranaut ने मंगलसूत्र की सच्चाई बताकर लोगों को दिया झटका

कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक खबर को शेयर किया जहां लिखा गया था, “कंगना रनौत ने गुपचुप कर ली शादी गले में मंगलसूत्र हाथों में हरी चूड़ियां पहने दिखाई दी।” एक्ट्रेस ने शादी को लेकर बात करने वाले लोगों को मुंहतोड़ जवाब दिया है और कहा है कि “मैं हर दिन शहर में और उसके आसपास शूटिंग कर रही हूं। किसी ने किरदार के मेकअप में मेरी यह रेंडम फोटो क्लिक कर ली और अब मुझे इतने सारे फोन कॉल्स आ रहे हैं लेकिन शादीशुदा महिला के लुक में इतनी बड़ी क्या बात है। एक्टर्स हर तरह के रोल निभाते हैं। मैं छुपाकर शादी नहीं करूंगी।”

इस तरह स्पॉट हुई थी कंगना रनौत जिसपर बन रही बातें

ऐसे में कंगना रनौत की शादी को लेकर बात बनाने लोगों को मुंहतोड़ जवाब मिल गया है। दरअसल बीते दिन एक्ट्रेस को कफ्तान लॉन्ग कुर्ता सेट में स्पॉट किया गया था जहां वह चोटी हेयर स्टाइल के साथ गॉगल्स लगाई हुई नजर आई। माथे पर बिंदी हाथ में हरी चूड़ी और मंगलसूत्र में जब लोगों ने देखा तो अलग-अलग प्लेटफार्म से इस वीडियो को शेयर करते हुए कहा गया कि क्या कंगना ने शादी कर ली है। इसकी किसी को जानकारी भी नहीं हुई लेकिन अब एक्ट्रेस ने जिस अंदाज में जवाब दिया वह मजेदार है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री बनी बीजेपी सांसद को आखिरी बार इमरजेंसी फिल्म में देखा गया था तो वहीं इस सब के बीच अब वह बहुत जल्द भारत भाग्य विधाता में नजर आने वाली है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Diabetes

जुलाई 14, 2026

Viral Video

जुलाई 13, 2026

Anupam Kher

जुलाई 13, 2026

Viral Video

जुलाई 13, 2026

Alia Bhatt-Ranbir Kapoor

जुलाई 13, 2026

Viral Video

जुलाई 13, 2026