Kangana Ranaut: कंगना रनौत को आज किसी पहचान की जरुरत नहीं है। एक्ट्रेस बेबाक बयान से सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा में रहती है। इस बीच उनका एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें वह ‘फिल्म माफिया’ को लेकर चुटकी ले रही है। वीडियो में एक्ट्रेस पैपराजी से कहती है कि तुमलोग ‘फिल्म माफिया’ को सपोर्ट करते हो। जब मेरी कॉन्ट्रोवर्सी होती है तब तो तुम सब पीछे पड़ जाते हो।” हालांकि कंगना रनौत यह कैमरे पर हंसते हुए बोलती हैं। वीडियो में एक्ट्रेस व्हाइट सूट और कर्ल हेयरस्टाइल में काफी अलग नजर आ रही है। वीडियो में उनका अंदाज वाकई काफी मस्त है।
‘फिल्म माफिया’ को लेकर Kangana Ranaut ने ली चुटकी, पैपराजी से बोलीं- ‘मेरे कॉन्ट्रोवर्सी में तो घुस जाते हो’
Kangana Ranaut: कंगना रनौत एक बार फिर कैमरे पर फिल्म माफिया को लेकर चुटकी लेती हुई नजर आई है। इस दौरान वह पैपराजी संग मस्ती कर रही हैं। वीडियो में उनका अंदाज देख फैंस काफी इम्प्रेस हो रहे हैं।
By: Anjali Wala
Published: मार्च 29, 2023 4:59 अपराह्न

---Advertisement---





