---Advertisement---

‘धाकड़’ और ‘क्वीन’ के बाद एक्शन अवतार में नजर आएंगी Kangana Ranaut, ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर कहीं ये बात

Kangana Ranaut: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत बहुत जल्द एक्शन अवतार में तहलका मचाने के लिए तैयार है। कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस बात की जानकारी दी है। फैंस कंगना के इस अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर भी काफी खुश हैं और उन्हें इंतजार है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 14, 2023 2:48 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Kangana Ranaut: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इंडस्ट्री की धाकड़ एक्ट्रेस है। वह बेबाक बयान और निडर स्वभाव को लेकर आए दिन चर्चा में रहती हैं। इस बीच एक्ट्रेस ने खुद खुलासा किया है कि वह बहुत जल्द एक एक्शन फिल्म में नजर आएंगी। उन्होंने यह भी बताया है कि यह फिल्म वह अपने फेक्रेट डायरेक्टर के साथ कर रही हैं। फैंस के लिए यह खबर किसी खुशखबरी से कम नहीं है और कंगना की फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड हैं। अब फैंस को इससे जुड़ी अपडेट्स का इंतजार है। सोशल मीडिया पर कंगना काफी लाइमलाइट बटोर रही हैं। आइए जानते हैं क्या है पूरी खबर।

फोटोज शेयर कर कंगना ने किया बड़ा खुलासा

Image

दरअसल कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने एक फोटो शेयर कहा, “करीब 10 साल पहले डॉ. अंजलि ने कृष 3 के लिए मेरा सुपरह्यूमन ट्रांसफॉर्मेशन किया।”

एक और फोटो को शेयर कर कंगना ने लिखा, “हम फिर से साथ हैं अंजलि भले ही मुझसे ज्यादा यंग लग रही हो लेकिन उनकी मेरी उम्र की एक बेटी है। इस बार मैं डाइट और हर चीज को लेकर और भी ज्यादा सीरियस हूं।”

ये भी पढ़ें: इन Top 5 Web Series में पानी की तरह बहाया गया करोड़ों का बजट, खर्चा सुनकर उड़ जाएंगे होश

Image

एक और फोटो को शेयर कर कंगना ने लिखा, “एक और एक्शन फिल्म, एक और ट्रांसफॉर्मेशन…जल्द ही मेरे फेवरेट डायरेक्टर के साथ अनाउंसमेंट करूंगी।”

इस फिल्म में नजर आएंगी कंगना

वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना बहुत जल्द ‘इमरजेंसी’ फिल्म में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वह इंदिरा गांधी का किरदार निभा रही हैं। फैंस इस फिल्म को लेकर काफी एक्ससाइटेड हैं और उन्हें इंदिरा के किरदार में देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े भी नजर आएंगे। फिल्म में दिवंगत अभिनेता सतीष कौशिक भी नजर आने वाले हैं। वहीं अब फैंस कंगना के इस अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर भी काफी खुश हैं और उन्हें इंतजार है कि आखिर अब किस फिल्म में कंगना कमाल दिखाने वाली है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sanjay Leela Bhansali

अक्टूबर 5, 2026

Naseeruddin Shah

अक्टूबर 5, 2026

Rise and fall 2

अक्टूबर 5, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 5, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection

अक्टूबर 5, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 11

अक्टूबर 5, 2026